अभिनेता नाना पाटेकर अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग को खत्म करने के बाद जैसलमेर से लौट आए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता तनुश्री दत्ता ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने 2008 में हॉर्न ओके प्लीस के सेट पर नाना पाटेकर द्वारा किए गए यौन दुर्व्यवहार को सार्वजनिक रूप से बताया था।
शनिवार को, जब नाना पाटेकर मुंबई वापस लौट रहे थे, तो मीडिया कर्मियों ने उनसे लगाए गए आरोपों के बारे में सवाल किए। जैसलमेर हवाई अड्डे पर उन्होने किसी भी सवाल का जवाब नही दिया था। मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने पर, जब मीडिया ने नाना पाटेकर से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में पूछा जो कि तनुश्री दत्ता ने उन पर लगाए हैं, तो उन्होंने कहा कि “जो कुछ भी कहना है, मैंने 10 साल पहले कहा था। जो झूठ है वो झूठ है। मैं जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करूंगा। “
इससे पहले 2008 में तनुश्री दत्ता ने अपने अनुभव के बारे में भी खुलासा किया था। तनुश्री ने आरोपों को 2008 में ज्यादा नहीं उठाया क्योंकि किसी ने भी उन्हें समर्थन नहीं दिया था। लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, कोंकणा सेन शर्मा, अर्जुन कपूर, परिनीती चोपड़ा जैसे कई कलाकार उनके समर्थन के लिए आगे आए हैं। हालांकि, तनुश्री को हाल ही में नाना पाटेकर और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें दो कानूनी नोटिस भी भेजे हैं।
नकारात्मकता से तंग आ सोनम कपूर ने ट्वीटर से लिया ब्रेक
अभिनेता नाना पाटेकर अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग को खत्म करने के बाद जैसलमेर से लौट आए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता तनुश्री दत्ता ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने 2008 में हॉर्न ओके प्लीस के सेट पर नाना पाटेकर द्वारा किए गए यौन दुर्व्यवहार को सार्वजनिक रूप से बताया था।शनिवार को, जब नाना पाटेकर मुंबई वापस लौट रहे थे, तो मीडिया कर्मियों ने उनसे लगाए गए आरोपों के बारे में सवाल किए। जैसलमेर हवाई अड्डे पर उन्होने किसी भी सवाल का जवाब नही दिया था। मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने पर, जब मीडिया ने नाना पाटेकर से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में पूछा जो कि तनुश्री दत्ता ने उन पर लगाए हैं, तो उन्होंने कहा कि “जो कुछ भी कहना है, मैंने 10 साल पहले कहा था। जो झूठ है वो झूठ है। मैं जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करूंगा। “इससे पहले 2008 में तनुश्री दत्ता ने अपने अनुभव के बारे में भी खुलासा किया था। तनुश्री ने आरोपों को 2008 में ज्यादा नहीं उठाया क्योंकि किसी ने भी उन्हें समर्थन नहीं दिया था। लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, कोंकणा सेन शर्मा, अर्जुन कपूर, परिनीती चोपड़ा जैसे कई कलाकार उनके समर्थन के लिए आगे आए हैं। हालांकि, तनुश्री को हाल ही में नाना पाटेकर और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें दो कानूनी नोटिस भी भेजे हैं।