बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार यानी आज सुबह गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। आपको बता दे कि शादी के बाद पहली बार ये न्यूलीवेड कपल बप्पा का आशीर्वाद लेने मंदिर गया। इस कपल के साथ उनकी फैमिली भी बप्पा के दर्शन करने मंदिर पंहुची।
फोटो को देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते है कि ये कपल एक दूसरे के साथ बेहद खुश है। दोनों ने ही लाइट कलर के आउटफिट पहने हुए थे। रणवीर ने क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे को जैकेट के साथ टीमअप किया। तो वहीं, दीपिका ने लाइट ग्रे कलर का अनारकली सूट पहना और लॉन्ग ईयरिंग्स, लाल चूड़ा, माथे पर सिंदूर लगाए न्यूली ब्राइड लुक में नजर आईं।
https://twitter.com/TeamDeepikaMY/status/1068415690443448320
