बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा और इंडिया टीम कप्तान विराट कोहली की शादी को आज पूरा एक साल हो गया है। पिछले साल 11 दिसम्बर 2017 को इटली में पारंपरिक अंदाज़ में सात फेरे लिए थे। आपको पता ही होगा ये कपल सभी का पसंदीदा कपल है। सोशल मीडिया पर इस कपल की फोटो या विडियो आते ही वायरल होने लगती है। विराट की एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें विराट अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात कर रहे है। विराट ने बताया कि अनुष्का से मिलने के बाद उनकी जिंदगी में कितने बदलाव आये है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली पहली बार अपनी शादी के बाद आये बदलाव के बारे में बात कर रहे हैं। विराट ने कहा, “मैं जब से अनुष्का से मिला, मेरी लाइफ में सकारात्मक बदलाव लगातार हुए हैं। मैं पहले लाइफ में इतना प्रैक्टिकल नहीं था। अनुष्का से मैनें बहुत सी चीजें सीखीं हैं।”
🎥 | @imVkohli talking about @AnushkaSharma, life away from the game in India and more in conversation with Adam Gilchrist 💕 #Virushka pic.twitter.com/U3slwKw7T1
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) December 10, 2018
