मुंबई में लगातार आग लगने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में, एक हादसा मुंबई के चेंबूर में तिलकनगर स्थित सरगम सोसायटी की 14वीं मंजिल में आग लग गयी। इस घटना की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। खबरों के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गयी, जिसमे चार बुजुर्ग और पांच लोगों की जान चली गयी है। 23 दिसंबर को कांदिवली में एक गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले अंधेरी इलाके में एक अस्पताल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।
#UPDATE Chembur, Mumbai: Fire on the 14th floor of Sargam Society near Ganesh Garden in Tilak Nagar has been declared as level-3 fire. pic.twitter.com/k36wnJBHKS
मुंबई में लगातार आग लगने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में, एक हादसा मुंबई के चेंबूर में तिलकनगर स्थित सरगम सोसायटी की 14वीं मंजिल में आग लग गयी। इस घटना की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। खबरों के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गयी, जिसमे चार बुजुर्ग और पांच लोगों की जान चली गयी है। 23 दिसंबर को कांदिवली में एक गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले अंधेरी इलाके में एक अस्पताल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।खबरों की माने तो, बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि 16 मंजिला भवन में आग लगी है। मुंबई दमकल विभाग राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा, दमकल विभाग को शाम सात बजकर 51 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत हमारा अग्निशमन दस्ता और एम्बुलेंस मौके पर रवाना हो गए। फ़िलहाल आग किन कारणों से लगी है इनका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।खबरों के अनुसार, मरने वालों के नाम सुनीता जोशी (72 साल ), बालचंद्र जोशी (72 साल), सुमन श्रीनिवास जोशी (83 साल), सरला सुरेश गांगर (52 साल) और लक्ष्मीबेन प्रेमजी गांगर (83 साल) की मौत हो गई। 86 साल के श्रीनिवास जोशी और फायरमैन छगन सिंह (28 साल) को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
— ANI (@ANI) December 27, 2018
खबरों की माने तो, बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि 16 मंजिला भवन में आग लगी है। मुंबई दमकल विभाग राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा, दमकल विभाग को शाम सात बजकर 51 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। तुरंत हमारा अग्निशमन दस्ता और एम्बुलेंस मौके पर रवाना हो गए। फ़िलहाल आग किन कारणों से लगी है इनका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध का हत्यारा 25 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार