पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन का सबसे प्रशंसनीय महिला होने का 17 सालों का रिकार्ड अब टूट गया है। अमेरिका की एक अन्य फर्स्ट लेडी, मिशेल ओबामा ने अब उनकी जगह ले ली है। यह गैलाप द्वारा किए गए एक सर्वे में तय हुआ है। गैलप ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को 11वें वर्ष के लिए सबसे पसंदीदा अमेरिकी होने का सौभाग्य मिला है।
इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लगातार चौथे साल मतदान में दूसरे स्थान पर रहे। गैलप ने 1976 के अलावा हर साल सन् 1946 से यह सर्वे किया है। इसमे 1,025 अमेरिकियों का सर्वे किया गया जिसमें पंद्रह प्रतिशत लोगों ने कहा कि जिस महिला की वे सबसे अधिक प्रशंसा करते हैं, वह मिशेल ओबामा है। मिशेल इस समय अपनी पुस्तक “बीइंगम” का प्रचार कर रही हैं।
रनवीर सिंह स्टारर फिल्म ”सिम्बा” हुई आज रिलीज
