मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आए दिन कोई न कोई नया विवादित बयान आता रहता है। हाल ही में नया विवादित बयान आया है, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि अधिकारी को फोन लगाओ और वह काम नहीं करे तो मुझे बताओ। काम न करने वाले अफसरों को लात मारकर बाहर कर देंगे।
ये वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमे आप साफ़ शब्दों में सुन सकते है कि महेन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं से क्या कह रहे है। खबरों के अनुसार, यह विवादित वीडियो गुना जिले के ग्राम हिनौतिया का है। यहां मंत्री अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। उनके बात करते समय उन्होंने अफसरों को लात मारकर बाहर करने की बात कही। हालांकि, अब तक इस वीडियो पर किसी तरह की सफाई मंत्री की तरफ से नहीं दी गई है।
Madhya Pradesh Minister Mahendra Singh Sisodia during his interaction with party workers in Guna: Jo karamchari, adhikari paalan nahi karega, usko laat deke bahar kardiya jayega. (31.12.2018) pic.twitter.com/598ps2uuNL
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आए दिन कोई न कोई नया विवादित बयान आता रहता है। हाल ही में नया विवादित बयान आया है, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। मध्य प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि अधिकारी को फोन लगाओ और वह काम नहीं करे तो मुझे बताओ। काम न करने वाले अफसरों को लात मारकर बाहर कर देंगे।ये वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसमे आप साफ़ शब्दों में सुन सकते है कि महेन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं से क्या कह रहे है। खबरों के अनुसार, यह विवादित वीडियो गुना जिले के ग्राम हिनौतिया का है। यहां मंत्री अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। उनके बात करते समय उन्होंने अफसरों को लात मारकर बाहर करने की बात कही। हालांकि, अब तक इस वीडियो पर किसी तरह की सफाई मंत्री की तरफ से नहीं दी गई है।आपको बता दे कि महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना की बमोरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें हाल ही में कमलनाथ सरकार में श्रम मंत्री बनाया गया है। खबरों की माने तो, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने बीजेपी के लिए काम करने वाले अधिकारियों को देख लेने की बात की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी शासकीय कर्मचारी सही काम नहीं करता और बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर घूमता है। उसे हमारी सरकार आने के बाद देख लेंगे। उन्होंने कहा था कि याद रखें कमलनाथ की चक्की देर से चलती है पर बहुत बारीक पीसती है।
— ANI (@ANI) January 3, 2019
आपको बता दे कि महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना की बमोरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें हाल ही में कमलनाथ सरकार में श्रम मंत्री बनाया गया है। खबरों की माने तो, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने बीजेपी के लिए काम करने वाले अधिकारियों को देख लेने की बात की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी शासकीय कर्मचारी सही काम नहीं करता और बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर घूमता है। उसे हमारी सरकार आने के बाद देख लेंगे। उन्होंने कहा था कि याद रखें कमलनाथ की चक्की देर से चलती है पर बहुत बारीक पीसती है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेल में अर्दली देने से किया इन्कार