कांग्रेस नेता अजय माकन ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, अजय ने दिल्ली के सभी नेताओं का सहयोग मिलने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद भी किया। इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। इसके अनुसार, अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
Ajay Maken resigns as Delhi Congress President, thanks Congress workers and Rahul Gandhi for support pic.twitter.com/qGhWJ7hagS
— ANI (@ANI) January 4, 2019
खबरों के अनुसार, अजय माकन ने गुरुवार को दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। अजय माकन ने इस्तीफे को लेकर अपने स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है।
अजय माकन ने अपने ट्विटर अकाउंट से आज सुबह ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद किया। अजय माकन ने लिखा कि 2015 विधान सभा के उपरान्त-बतौर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!
2015 विधान सभा के उपरान्त-
बतौर @INCDelhi अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा,कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता @RahulGandhi जी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है।
इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!
— Ajay Maken (@ajaymaken) January 4, 2019
आपको बता दें कि दिल्ली की राजनीति में इन दिनों अचानक हलचल बढ़ी है। लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने इस बात की पुष्टि की वह महागठबंधन में शामिल नहीं होगी और अकेले ही लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।
सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने पंहुची श्रीलंकाई महिला, मेनोपॉज सर्टिफिकेट दिखाने के बाद भी हुआ विरोध