By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 6 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > मनोरंजन > आईनॉक्स ने किया जांबाज सैनिकों के लिए ‘उरी’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन
मनोरंजनहोम

आईनॉक्स ने किया जांबाज सैनिकों के लिए ‘उरी’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन

Jyoti Chaudhary
Last updated: January 10, 2019 2:43 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Inox organized special screening of 'Uri' for brave soldiers
SHARE

आईनॉक्स, भारत की सबसे तेजी से बढ़ती मल्टीप्लेक्स चेन, भारतीय सेना पर उरी कैंप में हुए हमले पर आधारित आने वाली फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के एक विशेष प्रीव्यू के साथ राष्ट्र के असली नायकों को सलाम करता है। देश के असली नायकों के लिए इस फिल्म के लीड कलाकार विक्की कौशल और यामी गौतम की मौजूदगी में राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एपिकुरिया में इस फिल्म का विशेष प्रीमियर आयोजित किया गया। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसका निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। ‘उरी’ दुनिया भर में 11 जनवरी, 2019 को रिलीज हो रही है।

दिल्ली मीडिया के साथ 50 से अधिक मेहमानों ने फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और इस मौके पर विक्की कौशल और यामी गौतम के साथ खास बातचीत भी की। दोनों कलाकारों ने भारतीय सेना के परिसर में फिल्म के लिए किए गए प्रशिक्षण संबंधी तथ्यों के साथ भारतीय सैन्य कर्मियों के जीवन का अनुभव साझा किया।

प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए तैयार की जा रही हेलीपोर्ट बिल्डिंग ढही, 2 मजदूर फंसे

विक्की ने कहा, ‘यह वास्तव में एक स्पीचलेस अनुभव रहा, क्योंकि इस फिल्म के जरिये पहली बार मैंने हमारे सैनिकों और उनके जीवन को इतने करीब से देखा। यही वजह है कि अब मैं उनके लिए अधिक सम्मान और प्यार महसूस करता हूं। हम सभी उनके सामने वास्तव में बौने हैं, क्योंकि ये सैनिक ही वास्तविक जीवन के नायक हैं।’ इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, ‘इस फिल्म में काम करना और इसके लिए अपने किरदार की तैयारी करना मेरे लिए फुल टाइम जॉब जैसा था, क्योंकि मैं रोज 7 से 8 घंटे की कठिन फिजिकल ट्रेनिंग के दौर से गुजरता था। सुबह 6 बजे से जिम से ही मेरी ट्रेनिंग की शुरुआत हो जाती थी। यही वजह है कि इस फिल्म का पूरा शेड्यूल मेरे जीवन के बेहद रोमांचक समय के रूप में सामने आया।’

बता दें कि आईनॉक्स अपनी फिल्म टिकटों की बिक्री का एक हिस्सा सेना कल्याण सीएसआर फंड को दान करेगा। इस अनूठी पहल के बारे में आईनॉक्स लेजर लि. के मुख्य विपणन अधिकारी सौरभ वर्मा ने कहा, ‘आईनॉक्स में हम हरसंभव तरीके से फिल्म को जीने में विश्वास करते हैं और फिल्म के साथ हमारा यह एसोसिएशन हमें मनोरंजन के मंच का उपयोग करते हुए समाज को बड़ा संदेश और राष्ट्र के असली नायकों की मदद करने का मौका देती है।’

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी

‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ कश्मीर के उरी आर्मी बेस कैंप में हुए भयानक आतंकी हमलों पर आधारित है। यह भारतीय सेना का अपने दुश्मन से बदला लेने के लिए अब तक के सबसे सफल गुप्त ऑपरेशन है। आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले प्रदर्शित इस फिल्म में परेश रावल और मोहित रैना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

TAGGED:DELHIInoxNehru PlaceScreeningUri: Surgical strikeVicky KaushalYami Gautam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Heliport building collapsed for the Kumbh fair in Prayagraj, two laborers stranded प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए तैयार की जा रही हेलीपोर्ट बिल्डिंग ढही, 2 मजदूर फंसे
Next Article Justice UU Lalit separate from the Ram Janmabhoomi controversy, hearing dispute till January 29 राम जन्मभूमि विवाद से जस्टिस यूयू ललित हुए अलग, 29 जनवरी तक टली सुनवाई

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Elvish Yadav की जेल में जागते हुए निकली रात, नहीं मिला कोई स्पेशल ट्रीटमेंट, यहां जानें

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर की तस्करी मामले में नोएडा पुलिस ने…

By Dastak Web Team

Beyond Numbers, Exploring the Intricate Patterns of the Universe

As we delve into this realm of innovation, the narrative unfolds with a focus on…

By dastak

विधानसभा चुनाव: तैयारी में जुटी बीजेपी, इन नेताओं को बनाया चुनाव प्रभारी

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, शुक्रवार को…

By Jyoti Chaudhary

आप ये भी पढ़ें

मनोरंजन

Rashmika Mandanna इस शादीशुदा एक्टर को करना चाहती हैं डेट

By रुचि झा
प्राण
मनोरंजन

वो विलेन जिसने डर को भी एक किरदार बना दिया

By अंजली रावत
मनोरंजन

Shilpa Shetty का Green Saree Look बना तीज-सावन के त्योहारों का फैशन ट्रेंड, Photos ने मचाया धमाल

By रुचि झा
अजय देवगन
मनोरंजन

अजय देवगन का ‘फिंगर डांस’ वायरल, काजोल ने कहा…

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?