बॉलीवुड के कलाकार वरुण धवन और अलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्मों में वरुण और अलिया की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर वरुण धवन ने अलिया के साथ एक फोटो शेयर की है। आपको बता दे कि इस फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका में हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो इसी साल रिलीज होनी है।
फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। इतना ही नहीं, वरुण ने अलिया के साथ फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कलंक की शूटिंग खत्म हुई। ये मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है और आलिया के साथ चौथी। हमने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मैं आदि, सोना, माधुरी मैम, संजू सर, आलिया मैम और खुद को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हूं। इसके लिए सुपर एक्साइटेड हूं।”
It’s wrap on #kalank. My biggest film till date and the 4th one with @aliaa08 . We have worked really hard to not let our fans down I’m crazy excited for people to see adi,Sona,madhuri maam, Sanju sir ,Alia Maam and me on the big screeen. Super excited about this one pic.twitter.com/IOe0KdfGIJ
— VarunDhawan (@Varun_dvn) January 18, 2019
वहीं, आलिया ने भी सेम फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। आलिया ने लिखा कि वरुण ने कलंक की शूटिंग खत्म कर ली है। वरुण और मेरी ये साथ में चौथी फिल्म है। वरुण आज भी अपने काम और एनर्जी से मुझे सरप्राइज करता है। वो मुझे खूब हंसाता है।
https://www.instagram.com/p/Bsw0CvCA0X0/
