बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद आपत्तिजनक बयान दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि प्रियंका को एक बीमारी है, जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उसको बाईपोलैरिटी कहते हैं, यानी उसका हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ता है। लोगों को पीटती है।
इस बात की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। इसके मुताबिक़, सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पब्लिक को पता होना चाहिए कि प्रियंका गांधी कब संतुलन खो बैठेंगी, किसी को पता नहीं है। उन्हें एक बीमारी है, जिसे बाईपोलैरिटी कहते हैं।
S Swamy on #PriyankaGandhiVadra : Usko 1 bimari hai jo sarvjanik jivan mein anukool aur upyukt nahi hai, usko bipolarity kehte hain yaani uski hinsawadi charitra dikhai padti hai, logon ko peet'ti hai. Public ko pata hona chaiye ki kab santulan kho baithegi, kisi ko pata nahi. pic.twitter.com/psVoVcbnvx
— ANI (@ANI) January 27, 2019
इस बीच बीजेपी के कई नेताओं ने कई विवादास्पद टिप्पणियां भी की और स्वामी की इस टिप्पणी को उसी कड़ी में देखा जा रहा है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी तुलना करीना कपूर और सलमान खान जैसे फिल्मी सितारों से की। इसके साथ ही, उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस इन बॉलीवुड कलाकारों के ‘चॉकलेटी चेहरों’ के बूते अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के लिए कसी कमर, आज तमिलनाडु-केरल दौरे पर