ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने जयुपर में आयोजित साहित्य महोत्सव में शनिवार को ‘नारी शक्ति’ को 2018 का हिंदी शब्द घोषित किया। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार, यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इस शब्द का अर्थ इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऑक्सफोर्ड ने 2017 में आधार को अपना हिन्दी शब्द चुना था। आक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी।
खबरों के अनुसार, ऑक्सफोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘साल का हिंदी शब्द नारी शक्ति, एक शब्द या भाव है, जिसने काफी ध्यान खींचा है। यह पिछले साल की प्रकृति, मिजाज और विचारमग्नता को जाहिर करता है। बयान के मुताबिक, ‘आज इस शब्द का इस्तेमाल महिलाओं द्वारा अपनी जिंदगी की बागडोर खुद संभालने के लिए किया जाता है।’ भारत में ऑक्सफर्ड डिक्शनरी की टीम ने साल के हिंदी शब्द का चुनाव किया। इसमें भाषा विशेषज्ञों की अडवायजरी टीम ने मदद की जिसमें अशोक कुमार शर्मा, कार्तिका अग्रवाल और नमिता गोखले शामिल थे।
प्रियंका गांधी को बाईपोलैरिटी यानी लोगों को पीटने की बीमारी है- बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने जयुपर में आयोजित साहित्य महोत्सव में शनिवार को ‘नारी शक्ति’ को 2018 का हिंदी शब्द घोषित किया। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार, यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इस शब्द का अर्थ इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऑक्सफोर्ड ने 2017 में आधार को अपना हिन्दी शब्द चुना था। आक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी।खबरों के अनुसार, ऑक्सफोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘साल का हिंदी शब्द नारी शक्ति, एक शब्द या भाव है, जिसने काफी ध्यान खींचा है। यह पिछले साल की प्रकृति, मिजाज और विचारमग्नता को जाहिर करता है। बयान के मुताबिक, ‘आज इस शब्द का इस्तेमाल महिलाओं द्वारा अपनी जिंदगी की बागडोर खुद संभालने के लिए किया जाता है।’ भारत में ऑक्सफर्ड डिक्शनरी की टीम ने साल के हिंदी शब्द का चुनाव किया। इसमें भाषा विशेषज्ञों की अडवायजरी टीम ने मदद की जिसमें अशोक कुमार शर्मा, कार्तिका अग्रवाल और नमिता गोखले शामिल थे।नारी का मतलब होता है महिला और पावर का मतलब होता है शक्ति। इस शब्द का पूरा मतलब होता है-महिला आज अपनी जिंदगी को अपनी मर्जी से जी रही हैं। जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि नारी शक्ति शब्द को इन कुछ सालों में इसलिए ज्यादा महत्व मिला क्योंकि केंद्र सरकार ने महिलाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। इसके अलावा विकास प्रक्रिया में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को देखा गया।