By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 9 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > गठबंधन ही बताता है, मोदी सरकार कितनी ताकतवर है- अमित शाह
देशहोम

गठबंधन ही बताता है, मोदी सरकार कितनी ताकतवर है- अमित शाह

Jyoti Chaudhary
Last updated: February 2, 2019 2:40 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Amit Shah, Dehradun, Uttrakhand, BJP, PM Narendra Modi, देहरादून, अमित शाह
Photo : Twitter
SHARE

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उत्तराखंड के देहरादून में आज जनसभा को संबोधित कर रहे है। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। साथ ही, शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले हुए गठबंधन पर भी जोर दिया। इतना ही नहीं, संसद में पीयूष गोयल के द्वारा बजट पेश करते समय विपक्षियों के चेहरे से नूर गायब होने की भी बात कही।

शाह ने कहा कि गठबंधन के लिए यूपी की भी चर्चा होती है, कभी एक दूसरे का मुंह न देखने वाले, एक-दूसरे को नमस्ते न करने वाले बुआ भतीजे एक मंच पर एक साथ आ गए है। वो एक हो गए, वही बताता है कि हम कितने ताकतवर है, हमारे कारण उन्हें एक होना पड़ा।

BJP President Amit Shah in Dehradun, Uttarakhand: Gathbandhan ke liye UP ki bhi charcha hoti hai, kabhi ek dusre ka mooh na dekhne wale, namaste na karne wale, bua-bhatija ek manch par aa gaye. Vo ek ho gaye, vo hi batata hai ki hum kitne taakatvar hai,humare kaaran ek hona padha pic.twitter.com/2jVIwj2GB7

— ANI (@ANI) February 2, 2019

इतना ही नहीं, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कल जब पीयूष गोयल देश का बजट पेश कर रहे थे, तब जोश में बोलने वाले विपक्षियों के चेहरे की हवाइयां उड़ गई। कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब था। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा कल पेश किए बजट में किसानों के लिए की गई घोषणा से 12 करोड़ किसानों को फायदा होने वाला है।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत जी की सरकार हैं, ये दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रैक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश भर की ज्यादातर पार्टियों में पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री वंशवाद की परंपरा के अनुसार तय होते हैं। लेकिन भाजपा एक गरीब को देश का प्रधानमंत्री बनाती है। ये हमारी पार्टी की विशेषता है।

कुंभ संगम में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी

अमित शाह ने कहा कि गरीब महिलाओं के लिए गैस सिलेंडर पहुंचाना जरूरी है। गरीबों को घर देने के लिए मोदी सरकार जरूरी है। हमने 8 करोड़ शौचालय बनाए। आजादी के 70 साल के बाद पहली बार आयुष्मान भारत योजना हमने लाया। इलाज के लिए 5 लाख का खर्चा हमने उठाया। ऑपरेशन समेत सभी चीजों का खर्चा मोदी सरकार उठाती है। मोदी सरकार देश के 50 करोड़ लोगों का खर्चा उठाती है। अमित शाह ने कहा कि देश के 50 करोड़ गरीबों के लिए ये बड़ी उपल्ब्धि है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने घोटालों को खत्म करने का काम किया है। आज 5 साल बाद भी हमारे ऊपर कोई दाग नहीं है। 2019 के अंदर बीजेपी कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए कि अभी से बड़े बहुमत के साथ मोदी जी को फिर से एक बार पीएम बनाएंगे।

शाह ने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जो गरीब के लिए काम करेगा जनता उसको मौका देगी। गठबंधन का कोई नेता नहीं है। वे कहते हैं मोदी हटाओ। मोदी जी कहते हैं गरीबी हटाओ। मोदी जी कहते बीमारी हटाओ, वे कहते हैं मोदी हटाओ। उनका एजेंडा सिर्फ मोदी का हटाना है।

अमित शाह ने गठबंधन के नेता भला नहीं कर सकते। वे देश की सीमाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते। ना वो सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते। ये सिर्फ बीजेपी कर सकती है। राम मंदिर पर बोलते बुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर उसी जगह पर जल्दी से जल्दी बनना चाहिए। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्या मानते हैं। ये उनको साफ करना चाहिए। कांग्रेस मंदिर निर्माण में बाधा डालती है।

TAGGED:Amit ShahbjpDehradunPM Narendra Modiuttarakhandअमित शाहदेहरादून
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Kumbh Mela, Prayagraj, Boat, CM Yogi Adityanath, कुंभ मेला कुंभ संगम में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी
Next Article West Bengal, PM Narendra Modi, Thakurnagar, Mamta Banerjee, Loksabha Election 2019, Rally पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी बोले- अब समझ आया दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

VIDEO: टॉयलेट करने से मना किया तो मैनेजर पर तानी पिस्तौल

उत्तराखण्ड के देहरादून से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जहां एक पेट्रोल पंप के…

By dastak

मीडिया को मॉनिटर करने के लिए लगी है 200 लोगों की टीम

पिछले दिनों हिंदी न्यूज चैनल एबीपी में जो कुछ घटनाक्रम हुआ वो सोशल मीडिया और…

By dastak

जानें कौन हैं हिमानी मोर? जिससे की ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी

भारत के स्वर्णिम बेटे और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन के नए अध्याय…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?