लोकसभा चुनाव से पहले कई नेताओं की बायोपिक बन रही है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बायोपिक बनने की खबर है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक चर्चा हैं। ‘माय नेम इज रागा’ नाम की इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया है, जो कि 4 मिनट से ज्यादा का है। इसमें राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की हत्या से लेकर राहुल के कांग्रेस सुप्रीमो बनने तक के सीन दिखाए गए हैं। ये फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होगी।
इस फिल्म का निर्देशन रुपेश पॉल ने किया है, जिन्होंने सेंट ड्रैकुला और कामसूत्र थ्रीडी जैसी फिल्में बनाई हैं। टीजर में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह के किरदार दिखाए गए हैं। खबरों के अनुसार, जर्नलिस्ट रूपेश पॉल ने कहा “मेरी फिल्म राहुल गांधी के बचपन से शुरू होती है और आज के समय में राहुल के पॉलिटिकल विवादों तक को दिखाती है। यह राहुल की जिंदगी के अहम पहलुओं जैसे स्टूडेंट के रूप में यूएस में उनकी जिंदगी और कांग्रेस के अध्यक्ष बनने को दिखाया गया है।”
आपको भी मिल सकता है रेमो डीसूजा के साथ काम करने का मौका, बस करें ये काम
लोकसभा चुनाव से पहले कई नेताओं की बायोपिक बन रही है। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बायोपिक बनने की खबर है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक चर्चा हैं। ‘माय नेम इज रागा’ नाम की इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया है, जो कि 4 मिनट से ज्यादा का है। इसमें राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की हत्या से लेकर राहुल के कांग्रेस सुप्रीमो बनने तक के सीन दिखाए गए हैं। ये फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होगी।इस फिल्म का निर्देशन रुपेश पॉल ने किया है, जिन्होंने सेंट ड्रैकुला और कामसूत्र थ्रीडी जैसी फिल्में बनाई हैं। टीजर में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह के किरदार दिखाए गए हैं। खबरों के अनुसार, जर्नलिस्ट रूपेश पॉल ने कहा “मेरी फिल्म राहुल गांधी के बचपन से शुरू होती है और आज के समय में राहुल के पॉलिटिकल विवादों तक को दिखाती है। यह राहुल की जिंदगी के अहम पहलुओं जैसे स्टूडेंट के रूप में यूएस में उनकी जिंदगी और कांग्रेस के अध्यक्ष बनने को दिखाया गया है।”वही, खबरों की माने तो रूपेश का कहना है कि फिल्म का मकसद राहुल का महिमा मंडन करना नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान के बारे में बताना है जिस पर लगातार चारों तरफ से हमले हुए। कोई भी व्यक्ति जो निडरता से चुनौतियों का सामना करता हो वो इस फिल्म से अपने को रिलेट कर सकता है। फिल्म को बायोपिक की तरह से नहीं देख सकते। ऐसा व्यक्ति जिसने मुश्किलों का सामना करते हुए खुद को आगे बढ़ाया है, इस फिल्म से रिलेट कर सकता है।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायॉपिक भी बन रही है, जिसमें विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की भूमिका में निभा रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर काफी विवादों में रही थी। ये पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर थी।