बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) अध्यक्ष अमित शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि पर दिल्ली में समर्पण दिवस समारोह को संबोधित किया। शाह ने कहा कि पार्टी का काम करते करते आज ही के दिन पंडित जी ने अपना बलिदान दिया। बीजेपी शुरू से इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है।
इस खास मौके पर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काले धन के खिलाफ बड़ी लड़ाई शुरू की है। दिल्ली के सर्द मौसम में भी उनके चेहरे पर पसीना देखने को मिला है जिन्होंने कानून तोड़ा है, उन्हें जरूर पकड़ा जाएगा। आज हम पर सवाल करते हैं कि लोग देश का पैसा लेकर भाग गए। भागना क्यों पड़ा क्योंकि हमने उनके जेल जाने का इंतजाम किया था, जबकि जो सत्ता में पहले से बैठे थे, वो उनके भागीदार थे, नीरव मोदी हो माल्या हो।
देश में मोदीजी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत बड़ी लड़ाई शुरू हुई है। पहले घोटाले करने वाले सत्ता में बैठे लोगों के भागीदार थे, इसलिए देश से नहीं भागते थे। चौकीदार के आने के बाद से सारे लुटेरे भागने लगे: श्री अमित शाह #SamarpanDiwas pic.twitter.com/NfsbJqF3bb
— BJP (@BJP4India) February 11, 2019
शाह ने दिल्ली के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी ने एक ऐसी पार्टी की परिकल्पना की, जिस पार्टी का आधार नेता न हों, बल्कि कार्यकर्ता और संगठन हों। दीनदयाल जी ने पार्टी का जो एक बीज बोया था, वो आज एक विशाल वट वृक्ष के रूप में सामने है। खुद को प्रसिद्धि से दूर रखकर संगठन के माध्यम से चुनाव कराने का जो मंत्र दीनदयाल जी ने दिया था, वो आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
दीनदयालजी ने ऐसी पार्टी की रचना की, जिसका आधार नेता न हों, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता और संगठन हों। उन्होंने ऐसी पार्टी की कल्पना की थी, जो चुनाव जीतने के लिए ओछे हथकंडे न अपनाए, बल्कि विचारधारा की स्वीकृति और संगठन की शक्ति के आधार पर चुनाव जीते: श्री अमित शाह #SamarpanDiwas pic.twitter.com/y78i0ZSJtn
— BJP (@BJP4India) February 11, 2019
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमारे ध्येय को प्राप्त करने का साधन भाजपा का संगठन है। हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण के ध्येय को लेकर आगे बढ़े हैं। बकौल शाह, ‘मैं आज ये नहीं कह सकता कि पूरी पार्टी केवल कार्यकर्ताओं के चंदे से चलती है। आज ये संभव नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने ये सुनिश्चित किया है कि आज 2000 रुपए से ज्यादा कैश चंदा नहीं लिया जा सकता। काले धन के इस्तेमाल पर अंकुश लगाया गया है।
चंद्रबाबू नायडू के धरनास्थल पर लिखा- जिसे जूठा कप थमाना था, जनता ने उसे देश दे दिया