पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर राजनीति तेज हो गई है। आगामी लोकसभा चुनावों में वोट हासिल करने के लिए सभी पार्टियां बीजेपी से सबूत मांग रही है, कितने आतंकवादी मरे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अमित शाह पर हमला बोला है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है- ‘क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है। क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?’
क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है?
सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। 
अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं?
देश को सेना पर भरोसा है। क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं? https://t.co/IkBh92hT5e
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 4, 2019
नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कि क्या वहां आतंकी मारने गए थे या फिर पेड़ उखाड़ने गए थे। क्या ये सिर्फ एक चुनावी नौटंकी थी। उन्होंने लिखा कि सेना का राजनीतिकरण करना बंद करिए, जितना देश पवित्र है उतनी ही सेना भी पवित्र है। ऊंची दुकान, फीका पकवान।
300 terrorist dead, Yes or No?
What was the purpose then? Were you uprooting terrorist or trees? Was it an election gimmick? 
Deceit possesses our land in guise of fighting a foreign enemy.
Stop politicising the army, it is as sacred as the state.
ऊंची दुकान फीका पकवान| pic.twitter.com/HiPILADIuW
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 4, 2019
 
					 
							 
			 
                                 
                             