By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 6 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > विचार > सूत्रों के हवाले वाली फेक न्यूज
विचारहोम

सूत्रों के हवाले वाली फेक न्यूज

dastak
Last updated: March 4, 2019 12:15 pm
dastak
Share
fake news india
Photo Source- Google
SHARE

अजय चौधरी

खबर ये नहीं कि मसूद अजहर मारा गया, ये होनी चाहिए कि 28 साल के करियर में अशोक खेमका का 52वां तबादला हो गया। खबर ये नहीं कि बीसीसीआई ने पाकिस्तान को क्रिक्रेट से बेदखल करने का अनुरोध किया, ये होनी चाहिए कि हरियाणा सरकार ने आपकी रगों में जहर घोलने के लिए अरावली को लूटने की छूट दे दी और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ही सरकार चुप बैठी।

हरियाणा विधानसभा में किसी पार्टी ने खट्टर सरकार के फैसले का विरोध नहीं किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सबकी आवाजें गले से बहार निकलने लगी। जब देश भारत-पाक में व्यस्त था तो आपको जान से मारने का फैसला हरियाणा सरकार कर चुकी थी। वो आपसे आपके जीने का अधिकार छीन चुकी थी। आपको महीनों बाद दिवाली के आसपास जब दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता तो ध्यान आता कि इसकी रोकथाम को लेकर क्या किया जाए कारों पर बैन लगाया जाए या कुछ और? लेकिन जो प्रकृती अभी लुट रही है उसपर आंखे क्यों मूंदी है? क्योंकि अभी न्यूज चैनल चुनाव तक आपको देशभक्त बनाने में जुटे हैं?

ममता बनर्जी ने एयर स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी से मांगा जवाब, पूछा- कितने आतंकी मारे

खमेका का तबदला हर सरकार में होता आया है और आगे भी ऐसे ही होता रहेगा और अरावली भी ऐसे ही लुटती आई है और उम्मदी के अनुसार लुटती ही रहेगी। आपको ये समझना होगा कांग्रेस या बीजेपी या फिर कोई और राजनीतिक दल सब एक ही सिक्के के अलग अलग पहलू हैं। आपको लडाई पार्टियों की नहीं लोकतंत्र और संविधान की लडनी चाहिए। आपको अपने हकों की लडाई लडनी चाहिए। आप समर्थक हो सकते हैं लेकिन किसी पार्टी का अंधभक्त होना गलत है। समर्थक को अगर कुछ गलत लगता है तो उसे आवाज उठानी चाहिए। आंखे बंद कर हर चीज का समर्थन करना आपको अंधभक्त बना देता है।

आईएएनएस के हवाले से सूचना आई है कि आतंकी मसूद अजहर मारा गया। लेकिन ऐजेंसी के पास इसको लेकर कोई सबूत नहीं है। इसलिए उसने इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं की है और ये खबर सूत्रों के हवाले से दी है। लेकिन फिर भी चीखने वाला गैंग(तथाकथित पत्रकार गैंग) टीवी स्क्रीन पर दिवाली बना रहा है। हमारे खबरी चैनलों ने ऐसे ही 300 से 400 आतंकवादी मार दिए थे सूत्रों के आधार पर, सरकार ने नहीं बताया कितने मारे गए। फेक न्यूज के खिलाफ सब बोल रहे हैं लेकिन वो ये फेक न्यूज हैं जो सूत्रों के आधार पर फैलाई जा रही हैं और राष्ट्र के नाम पर तो सबकुछ जायज है ही। अमित शाह ने कह दिया कि 250 आतंकी मारे गए हैं हमले में, लेकिन आप सोचिए अमित शाह होते कौन हैं, भारतीय वायु सेना के अधिकारी हैं या भारत सरकार के प्रवक्ता या किसी सैंवेधानिक पद पर बैठे हैं? वो बस एक राजनैतिक पार्टी के अध्यक्ष है।

इस वजह से पाकिस्तान भारतीय पायलट अभिनंदन को हाथ भी नहीं लगा सकता

लोगों को अब ध्यान से समझना होगा जबतक अधिकारिक रुप से किसी चीज की पुष्टी न हो तबतक आपकी आंखों के सामने का सच भी सच नहीं होता। उदाहरण के तौर पर अगर किसी प्राकृतिक आपदा में सैंकडों लोगों के मारे जाने की खबर है लेकिन सरकार कहे कि 10 लोगों की ही जान गई है तो आप अधिकारिक रुप से 10 ही लोग दिखा सकते हैं। ज्यादा दिखाए तो नोटिस भी आ सकता है,ऐसी स्थिती में हमारी सरकारें आधों को तो लापता दिखा देती है और गरीबों और मजदूरों के मरने की तो पुष्टी होती ही नहीं। लेकिन यहां स्थिती ऐसी है कि राष्ट्र के नाम पर तो झूठ भी जायज होते हैं।

 

“ये लेखक के निजी विचार हैं। इस आलेख में सभी सूचनाएं लेखक द्वारा दी गई हैं, जिन्हें ज्यों की त्यों प्रस्तुत किया गया हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति दस्तक इंडिया उत्तरदायी नहीं है।”

TAGGED:fake newsfake news indiasutro ke hawle seफेक न्यूजसुत्रोंसुत्रों के हवाले सेसूत्रोंसूत्रों के हवाले से
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article PM Narendra Modi, GST, FM Arun Jaitely, Sales returns, Goods and Services Tax फरवरी में कम रहा GST कलेक्शन, फरवरी में 3 हजार करोड़ रुपये का घाटा
Next Article Air Strike, Pulwama Attack, PM Narendra Modi, Union Minister Rajnath Singh, Mangalore एयर स्ट्राइक और आतंकियों के नाम पर चल रही राजनीति

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

Video: खादी बनी बगावत का झंडा, 2011 से सूत कात कर रहे गौ संवर्धन कानून की मांग

मुस्सद्दी लाल गुप्ता वो नाम है जो जून 2011 से दिल्ली के जंतर मंतर पर…

By dastak

अचारी कंडोम, जानिए किन लोगों के लिए खासतौर पर बना है ये कंडोम!

कंडोम के आपने कई फ्लेवर्स के बारे में पढ़ा और सुना होगा। कंडोम बनाने वाली…

By dastak

मारुति सुजुकी पेश करने जा रही SUV इलेक्ट्रिक कार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2018 में…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

Jayant Chaudhary & Sanjeev Baliyan
विचार

संजीव बालियान का मेरठ भाषण पश्चिमी यूपी की राजनीति और जाट नेतृत्व के बदलते समीकरणों का स्पष्ट संकेत

By dastak
लाइफस्टाइलहोम

How to Deal with Angry Wife: क्या आपकी पत्नी को भी आता है बार-बार गुस्सा? जानें कैसे करें शांत

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Aamir Khan Depression After Divorce: film Lagaan की सफलता के पीछे छिपा था अकेलापन और दर्द”

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Shefali Jariwala Death Case: शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी हो चुकी थी बहुत पहले, देखें वीडियो

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?