पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को संबोधित करते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी के लिए बहुत ही बड़े गर्व का पल है, जब आज भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया। अब तक दुनिया के तीन देश, अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। और अब भारत इस सूची में चौथा देश बन गया है। साथ ही, कहा कि कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ अर्बिट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे एसैट मिसाइल द्वारा मार गिराया है। सिर्फ तीन मिनट में यह ऑपरेशन पूरा किया गया।’
आपको बता दे कि पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ’11:45 से लेकर 12 बजे तक मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आपके बीच आऊंगा। आप टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से इस संदेश को देख सकते हैं।’
जाने क्या कुछ कहा पीएम मोदी ने
-सिर्फ तीन मिनटे में भारत ने मिशन शक्ति के जरिए लो अर्थ ऑर्बिट (LOE) को मार गिराया।
-विश्व में स्पेस और सैटेलाइट का महत्व बढ़ने ही जाने वाला है, शायद जीवन इसके बिना अधूरा हो जाएगा।
आज की एंटी सैटैलाइट मिसाइल भारत की सुरक्षा और विकास यात्रा की दृष्टि से विश्व समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने जो नई क्षमता पैदा की है, यह किसी के विरुद्ध नहीं है, बल्कि रक्षात्मक पहल है।
– आज का मिशन शक्ति भारत के सपनों को सुरक्षित करने की ओर एक अहम कदम है
– प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – आज, हमारे पास पर्याप्त उपग्रह हैं जो कृषि, आपदा प्रबंधन, संचार, मौसम, नेविगेशन आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं।
– आज की सफलता को आने वाले समय में एक सुरक्षित, समृद्ध राष्ट्र और शांतिप्रिय राष्ट्र के रूप में देखना चाहिए
– यह महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़ें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें। भविष्य की चुनौतियों से सामना करने के लिए सकारात्मक बदलाव लाना होगा
– मुझे अपने लोगों की कर्मठता, प्रतिबद्धता, समर्पण और योग्यता पर पूरा भरोसा है। हम सब मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
– मैं ऐसे भारत की कामना करता हूं जो अपने समय से दो कदम आगे की सोचे और चलने की प्रतिबद्धता भी दिखाए।
#WATCH PM Modi says, "India has entered its name as an elite space power. An anti-satellite weapon A-SAT, successfully targeted a live satellite on a low earth orbit." pic.twitter.com/zEnlyjyBcA
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को संबोधित करते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी के लिए बहुत ही बड़े गर्व का पल है, जब आज भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया। अब तक दुनिया के तीन देश, अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। और अब भारत इस सूची में चौथा देश बन गया है। साथ ही, कहा कि कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ अर्बिट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे एसैट मिसाइल द्वारा मार गिराया है। सिर्फ तीन मिनट में यह ऑपरेशन पूरा किया गया।’आपको बता दे कि पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ’11:45 से लेकर 12 बजे तक मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आपके बीच आऊंगा। आप टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से इस संदेश को देख सकते हैं।’जाने क्या कुछ कहा पीएम मोदी ने -सिर्फ तीन मिनटे में भारत ने मिशन शक्ति के जरिए लो अर्थ ऑर्बिट (LOE) को मार गिराया।-विश्व में स्पेस और सैटेलाइट का महत्व बढ़ने ही जाने वाला है, शायद जीवन इसके बिना अधूरा हो जाएगा।आज की एंटी सैटैलाइट मिसाइल भारत की सुरक्षा और विकास यात्रा की दृष्टि से विश्व समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने जो नई क्षमता पैदा की है, यह किसी के विरुद्ध नहीं है, बल्कि रक्षात्मक पहल है।– आज का मिशन शक्ति भारत के सपनों को सुरक्षित करने की ओर एक अहम कदम है– प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – आज, हमारे पास पर्याप्त उपग्रह हैं जो कृषि, आपदा प्रबंधन, संचार, मौसम, नेविगेशन आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं।– आज की सफलता को आने वाले समय में एक सुरक्षित, समृद्ध राष्ट्र और शांतिप्रिय राष्ट्र के रूप में देखना चाहिए– यह महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़ें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें। भविष्य की चुनौतियों से सामना करने के लिए सकारात्मक बदलाव लाना होगा– मुझे अपने लोगों की कर्मठता, प्रतिबद्धता, समर्पण और योग्यता पर पूरा भरोसा है। हम सब मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।– मैं ऐसे भारत की कामना करता हूं जो अपने समय से दो कदम आगे की सोचे और चलने की प्रतिबद्धता भी दिखाए।
— ANI (@ANI) March 27, 2019