हरियाणवी डांसर और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सपना चौधरी अपने हुनर की वजह से लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती है। धमाकेदार डांस के अलावा सपना का बेबाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। इस बार सपना चौधरी अपने फैंस के लिए कोलकाता तक पहुंच गईं। उन्होंने कोलकाता में जमकर ऐसे ठुमके लगाए कि भीड़ बावली हो गई। सपना के साथ वहां मौजूद फैंस भी झूमते नजर आए।
दरअसल, हाल ही में सपना कोलकाता की एक शादी में पहुंची थीं। यहां रंग जमाने के लिए सपना ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। सपना ने कोलकाता में भी हरियाणवी गाने ‘हट जा ताऊ‘ पर डांस किया। इस शादी में सपना ग्रीन रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सपना का ये वीडियो उनके एक फैन क्लब और खुद सपना ने भी शेयर किया है। सामने आते ही ये धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपना का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/BwWneV6A2XI/
हरियाणवी डांसर और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सपना चौधरी अपने हुनर की वजह से लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती है। धमाकेदार डांस के अलावा सपना का बेबाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। इस बार सपना चौधरी अपने फैंस के लिए कोलकाता तक पहुंच गईं। उन्होंने कोलकाता में जमकर ऐसे ठुमके लगाए कि भीड़ बावली हो गई। सपना के साथ वहां मौजूद फैंस भी झूमते नजर आए।दरअसल, हाल ही में सपना कोलकाता की एक शादी में पहुंची थीं। यहां रंग जमाने के लिए सपना ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। सपना ने कोलकाता में भी हरियाणवी गाने ‘हट जा ताऊ‘ पर डांस किया। इस शादी में सपना ग्रीन रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सपना का ये वीडियो उनके एक फैन क्लब और खुद सपना ने भी शेयर किया है। सामने आते ही ये धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपना का ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा से लेकर यूपी और बिहार तक छा चुकी हैं। यहां तक कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में उनका डांस शो भी जबरदस्त हिट रहा था। बता दें कि सपना चौधरी ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। उनकी फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स‘ रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन सपना को काफी तारीफें मिल रही हैं। इस फिल्म में उनके बिंदास अंदाज को लोगों ने पसंद किया और कुछ ने तो उन्हें बॉलीवुड का ‘फ्रेश फेस‘ भी बताया।