मौसम विभाग लगातार बढ़ती गर्मी को के साथ-साथ आने वाली बारिश को लेकर चेतावनी जारी करता रहता है। आज फिर से मौसम विभाग ने बताया कि कुछ राज्यों में भारी बारिश होने वाली है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी मात्रा में बारिश होने की उम्मीद है। असम, मेघालय, केरल और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी पृथक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
Indian Meteorological Department: Heavy to very heavy rainfall expected today at isolated places likely over Nagaland, Manipur, Mizoram & Tripura. Heavy rainfall at isolated places likely over Assam,Meghalaya, Kerala and Gangetic West Bengal pic.twitter.com/XUofgMwQLx
— ANI (@ANI) June 7, 2019
एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में मौसम विशेषज्ञ सोमा सेन रॉय ने कहा कि केरल में 8 जून को मानसून पहुंचेगा। जून में बारिश में थोड़ी कमी हो सकती है, लेकिन मानसून पूरी तरह सामान्य रहेगा। वही, दिल्ली में मानसून 1 जुलाई तक आने की उम्मीद है तो वही, मुंबई में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है।
स्कर्ट पहन ऑफिस जाने पर महिलाओं को मिल रहे है ज्यादा पैसे
आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने 6 जून तक मानसून के केरल में दस्तक देने का अनुमान जताया था। इस साल औसत की 96 फीसदी बारिश हो सकती है यानी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है।
बीजेपी विधायक बोले- यदि अधिकारी, कर्मचारी सम्मान न दें, तो जूते से मारिए