बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही सुर्ख़ियों में बनी रहती है। इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक घटना को लेकर चर्चा में है। प्रियंका ने बताया कि एक बार उन्हें एक बंदरिया ने थप्पड़ मार दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए बताया कि वह शायद तीसरी क्लास में थीं जब उनके साथ ये वाक्या हुआ। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में कई पेड़ लगे हुए थे। एक दिन उन्हें एक पेड़ पर बंदरिया खड़ी दिखी जो खुद को खुजा रही थी। यह देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और जोर-जोर से हंसने लगीं।
राष्ट्रीय राजधानी में हुई ‘पेट्स 2’ की विशेष स्क्रीनिंग
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि बंदरिया ने उन्हें देखा और वह अचानक पेड़ से नीचे उतरकर उनके पास आई और उन्हें थप्पड़ मारकर वापस पेड़ की ओर भाग गई। प्रियंका को वह पल आज भी याद है।
परिणीति चोपड़ा ने ग्लोबल आइकोनिक अवार्ड्स 2019 दिये।
बता दे प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से वापसी कर रही है, जिसकी रैप अप पार्टी हाल ही में ऑर्गनाइज की गई थी।
Video: अनुपम खेर ने कपिल से पूछा ऐसा सवाल, शर्म से पानी-पानी हो गए कॉमेडी किंग