दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। विकास की हत्या पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर अपना खेद व्यक्त किया है। लेकिन हरियाणा में हुई इस बडी घटना के बाद भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि ” मुझे इस संबध में कोई जानकारी नहीं है”। इतनी बडी वारदात के बाद भी सूबे के मुख्यमंत्री को पांच घंटे के बाद भी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में कानून व्यवस्था और सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खडे़ होते हैं। हरियाणा का गृह मंत्रालय भी खुद सीएम के पास है, फिर भी उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar on Congress leader Vikas Chaudhary shot dead in Faridabad: It is not in my knowledge right now. pic.twitter.com/NaG4nWzUKB
— ANI (@ANI) June 27, 2019
फरीदाबाद में हुई इस घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा मे बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को ये आघात सहने की शक्ति दे”।
फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा मे बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को ये आघात सहने की शक्ति दे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 27, 2019
कैसे हुई हत्या-
विकास चौधरी सुबह करीब नौ बजे फरीदाबाद के सेक्टर 9 जिम में जा रहे थे। विकास अपनी कार जिम के बहार लगा ही रहे थे कि तभी उन पर पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। दो बदमाशों ने गाडी में बैठे कांग्रेस नेता पर महज 55 सेकेंड में ताबडतोड़ गोलियां बरसा दी। जानकारी के अनुसार विकास की मौत मौके पर ही हो गई थी लेकिन उन्हें पास में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।