बॉलीवुड को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अक्सर ही सुर्ख़ियों में बने रहते है। ये कपल सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें निक, प्रियंका को गिरने से बचाते दिख रहे हैं।
इस वीडियो वायरल में ये कपल याच राइड का मजा ले रहे है। वीडियो में आप देख सकते है जहां एक तरफ निक अपना ड्रिंक एंजॉय कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रियंका अचानक लड़खड़ाते हुए नजर आ रही हैं लेकिन इस बीच निक ने फूर्ति दिखाते हुए प्रियंका को गिरने से बचा लिया। तभी ये बड़ा हादसा होते होते रह गया। प्रियंका और निक, जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी के सिलसिले में पेरिस पहुंचे हुए थे।
https://www.instagram.com/p/BzNjTcpB4LL/
बता दें कि निक और प्रियंका यहां जो जोनास और सोफी टर्नर की चर्च वेडिंग में शामिल होने आए हैं। पेरिस के बाद वह साउथ फ्रांस रवाना होंगे। यहां जो और सोफी की शादी के सारे रीति-रिवाज पूरे किए जाएंगे। वर्कफ्रंट पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी की है। साल 2015 में आई ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद अब प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं।