भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक चौंका देने वाला दावा किया गया है। दरअसल हाल ही में जारी के रिपोर्ट में कहा गया है कि देश इस साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा तो वही, 2025 तक जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएचएस मार्किट का अनुमान है कि इस चालू वर्ष में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साथ ही, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक भारत का जीडीपी 5,900 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उस समय भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक भारतीय उपभोक्ता बाजार का आकार 3,600 अरब डॉलर होगा, जो 2019 में 1,900 अरब डॉलर है।
SBI ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, अब इस सर्विस नहीं लगेगा कोई चार्ज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2025 तक के लिए आर्थिक रूपरेखा प्रकाशित की है। इसमें भारत को 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और भारत को दुनिया के उच्च मध्य आय वर्ग के देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
अब सरकारी अधिकारी ऑफिस में नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल