फरीदाबाद। आबकारी व कराधान कर्मचारी वैलफेयर एसोसिएशन ने सर्वसम्मिति से अपने नए प्रधान की घोषणा कर दी। एसोसिएशन ने कर निरीक्षक वेदपाल को फरीदाबाद का नया जिला अध्यक्ष चुना है। वहीं पहले से गठित कार्यकारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह फैसला गुलाब सिंह द्वारा एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद किया गया।
2 अगस्त 2019 को फरीदाबाद जिले के आबकारी व कराधान विभाग के सभी कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र सिंह बूरा, राज्य मुख्य संगठन सचिव द्वारा की गई। बैठक में कर्मचारियों को गुलाब सिंह व सभी कर्मचारियों की सर्वसहमति से गुलाब सिंह के प्रधान पद के त्यागपत्र को स्वीकार किया गया। इसके तुरंत बाद सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से वेदपाल, कर निरीक्षक को आबकारी व कराधान कर्मचारी एसोसिएशन, फरीदाबाद का नया जिला प्रधान नियुक्त किया। पहले से गठित कार्यकारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया।