फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स के लिए बुरा वक़्त तब आता है जब उनकी कोई फिल्म अच्छी तरह से फ्लॉप हो जाए और उसके बाद उन्हें काम मिलना भी बंद हो जाए। इस इंडस्ट्री में लगभग सभी स्टार्स इस दौर से गुजर चुके है। वहीं, अब अपनी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के लिए प्रमोशन कर रही परिणीति चोपड़ा ने भी ऐसे ही बुरे समय का सामना कर रखा है।
दरअसल, परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘किल दिल’ और ‘दावत-ए-इश्क’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद उनके पास पैसे भी नहीं बचे थे और उसी समय उन्होंने एक घर में इन्वेस्ट किया था। साथ ही, कहा वह उस दौरान जीवन के बेहद बुरे दौर से गुजरी थी। उनकी जिंदगी में सब कुछ नीचे की तरफ गिरता दिखाई दे रहा था। उनके पास अपने जीवन में आगे की तरफ बढ़ने के लिए कोई भी सकारात्मक चीज नहीं थी।
उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्होंने खाना-खाना बंद कर दिया था और पूरे समय केवल सोती रहती थी। उस समय उनका कोई दोस्त भी नहीं था। यहां तक कि परिवार से भी उनके सारे कॉन्टैक्ट खत्म हो गए थे। परिणीति आगे कहा कि वह केवल अपने कमरे में रहती थी। टीवी देखती थी और सोती थी। वह लगभग डिप्रेस में पंहुच चुकी थी।
RBI ने रेपो रेट में की कटौती, इन लोगों को मिल सकता है फायदा
इतना ही नहीं, वह 6 महीने तक मीडिया से भी दूर रही थी। इस मुश्किल समय में उनके भाई सहज और सहेली संजना ने उनका बहुत साथ दिया था। साल 2016 के शुरू होने के साथ हालात बदलने लगे। उन्होंने खुद पर काम करना शुरू किया और उसी साल ‘गोलमाल-4’ और ‘मेरी प्यारी बिंदू’ जैसी फिल्में साइन कीं।
Video: पीएम मोदी ने मेरी बात मानी और आर्टिकल 370 हटा दिया- राखी सावंत