स्नेहा मिश्रा
इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Truke ने अपने नए Truke earbuds A1 को पेश किया है। इसके साथ 30dB का ANC भी मिलता है। कंपनी इसकी बैटरी को लेकर 48 घंटे तक के बैकअप का दावा कर रही है।
जानिए इसकी शुरुआती कीमत :
इन earbuds की कीमत 1,2999 रूपये बताई जा रही है। Truke buds A1 में 4 माइक है, जो ईएनसी और क्लियर कॉलिंग के लिए है। इसमें 10 एमएम का रियल टाइटेनियम स्पीकर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें इक्विलाइजर मोड भी मिलता है। जिसमें डायनेमिक ऑडियो, बास बूस्ट और मूवी मोड शामिल हैं।
10 मिनट में 10 घंटे का प्लेबैक :
कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग भी है। जिसे लेकर कंपनी यह दावा कर रही है कि यह 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 10 घंटे का प्लेबैक देता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग है। इसकी बैटरी पावर 300 mAh तक की है, जो इसकी फास्ट चार्जिंग में सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिए इसमें 50ms का लो लैटेंसी मोड दिया गया है।
Microsoft Bing: स्माटफोन यूजर्स भी अब AI BING से कर पाएंगे अनगिनत सवाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
एक साल की वारंटी के साथ उपलब्ध :
इसके साथ ही इस Truke Buds A1 पर आपको एक साल की वारंटी भी मिलेगी। Truke buds A1 के साथ आपको हाइब्रिड एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) मिलता है।इस पर आपको 30dB तक का न्वाइज कैंसिलेशन का दावा किया जा रहा है।