By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 3 Sep 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > जानें, कैसा था पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के जीवन का सफर
देशहोम

जानें, कैसा था पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के जीवन का सफर

Jyoti Chaudhary
Last updated: August 24, 2019 4:08 pm
Jyoti Chaudhary
Share
Former Finance Minister Arun jaitely, AIIMS, Died, BJP Leader Arun Jaitely,
Photo : Twitter
SHARE

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज यानी शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 66 साल के जेटली लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। दरअसल, उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को 2 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताते है उनके जीवन से जुड़ी बातें…

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को नई दिल्ली में हुआ था। वकील महाराज किशन जेटली और रतन प्रभा जेटली के पुत्र अरुण जेटली ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल में 1957 से 1969 के दौरान ली। उन्होंने सन 1973 में दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम किया। इसके बाद उन्होंने सन 1977 में दिल्ली विश्‍वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की। वह 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद उन्हें वर्ष1975-77 के आपातकाल के दौरान 19 महीनों तक हिरासत में रखा गया। इसके बाद धीरे-धीरे वह राजनीतिक की सीढ़िया चढ़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गए।

वहीं, अरुण जेटली ने 24 मई 1982 को संगीता जेटली से विवाह किया। उनके दो बच्चे पुत्र रोहन और पुत्री सोनाली हैं। अरुण जेटली वेजेटेरियन थे और पंजाबी ब्राह्मण थे। उन्हें अध्ययन करने और लिखने का शौक था। उन्होंने कानून की कई पुस्तकें लिखीं।

इसके बाद पूर्व वित्त मंत्री वर्ष 1991 से ही बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह वर्ष 1999 के आम चुनाव से पहले भाजपा के प्रवक्ता थे। उन्हें वर्ष 1999 में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग के सत्ता में आने के बाद सूचना एवं प्रसारण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बनाया गया। उन्हें विनिवेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी बनाया गया था।

आर्टिकल-370: पाक पीएम ने भारत पर लगाए ये गंभीर आरोप

वह वर्ष 2009 से 2014 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी योगदान दिया। उन्होंने इस वर्ष राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सत्ता में वापसी करने के बाद अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण श्री मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। जेटली ने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार में वित्त, रक्षा, कॉपोर्रेट, वाणिज्य एवं उद्योग, कानून एवं न्याय से संबंधित मंत्रालयों का प्रभार संभाला था।

केरल: क्रिकेटर एस श्रीसंत के घर में लगी आग, सुरक्षित पत्नी-बच्चे

जेटली को 23 जुलाई 2000 को कानून, न्याय एवं कंपनी मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार उस समय के कानून, न्याय एवं कंपनी मामलों के मंत्री राम जेठमलानी के इस्तीफे के बाद सौंपा गया था।

वहीं, 2002 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। 2009 में वो राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष चुने गए। 2012 में उन्हें गुजरात से राज्य सभा में भेजा गया। 2014 में मोदी सरकार में उन्हें वित्त मंत्रालय जैसा बड़ा पद दिया गया। 2018 में वो उत्तर प्रदेश से चुनकर फिर राज्य सभा में पहुंचे। 2019 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया।

भारत में अब बैन नहीं होंगी पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां

TAGGED:AIIMSBJP Leader Arun JaitelyDiedFormer Finance Minister Arun jaitely
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article cricketer Sreesanth, Edappally, Kochi, fire at house, No injuries केरल: क्रिकेटर एस श्रीसंत के घर में लगी आग, सुरक्षित पत्नी-बच्चे
Next Article Mika Singh, Pakistan, Shilpa Shinde, Ban, AICWA, FWICE, ‘मैं पाकिस्तान जाकर शो करूंगी, मुझे कोई रोककर दिखाए’- शिल्पा शिंदे

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

मियामी बीच पर रिलैक्स मूड में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की रिलीज का इंतजार…

By dastak

अरविंद केजरीवाल के बाद कौन बनेगा दिल्ली का सीएम? जेल से बाहर आने के बाद क्यों की इस्तीफे की घोषणा? जानें

रविवार को एक पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

By Dastak Web Team

TVS Apache RTR 310 दमदार फीचर्स से है लैस, किसी और बाइक में नही मिलेगी ये सुविधा

बड़े लंबे इंतजार के बाद आखिर TVS ने भारतीय मार्केट में अपनी नई मोटरसाइकिल Apache…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?