By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 5 Sep 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > भारत का चंद्रयान-2 ही नहीं बल्कि इन देशों के मिशन भी हो चुके है फैल
देशहोम

भारत का चंद्रयान-2 ही नहीं बल्कि इन देशों के मिशन भी हो चुके है फैल

Jyoti Chaudhary
Last updated: September 7, 2019 1:05 pm
Jyoti Chaudhary
Share
इसरो, ISRO, Chandrayaan-2, Moon Mission, Vikram lander, NASA, PM Narendra Modi
Photo : ISRO
SHARE

भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने ही वाला था कि इसरो से चंद्रयान-2 का संपर्क टूट गया। उस समय चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह से 2.1 किमी की दूरी पर था। लेकिन भारत कोई पहले ऐसा देश नहीं जिसका मिशन फ़ैल हुआ हो। इससे पहले अमेरिका, रूस, जापान और इजरायल जैसे देश में भी कई बार अपने अंतरिक्ष कई मिशनों में फ़ैल हो चुके है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर जानते हैं कि दुनिया की किन बड़ी-बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों को अफसलता का थामना पड़ा…

नासा की असफलता

दुनिया की सबसे ताकतवर माने जाने वाली स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा, NASA) ने बहुत-सी सफलताएं हासिल की है। लेकिन 1 फरवरी 2003 को नासा का कोलंबिया स्पेस शटल मिशन फ़ैल हो गया था। इस मिशन में भारतीय मूल की कल्पना चावला का निधन हुआ था। वह अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी। ये दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ था, जब कल्पना का अंतरिक्ष यान कोलंबिया शटल STS-107 धरती से महज 16 मिनट की दूरी पर था।

जानें, चंद्रयान-1 से कैसे अलग है चंद्रयान-2

इन्सान को चांद पर पंहुचाने में सफलता नासा के हाथ 20 जुलाई 1969 को लगी थी, जब पहली बार नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा था। लेकिन इस सफलता के बाद अपने दूसरे मिशन में नासा फ़ैल हुआ था। 3 जनवरी 1999 में नासा ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव के करीब यह वहां की मिट्टी और जलवायु का अध्ययन करने के लिए मार्स पोलर लैंडर (एमपीएल) भेजा था। लेकिन नासा का यह 290 किलो वजन वाला रोबोटिक स्पेसक्रॉफ्ट में आग लग गई थी और यह मिशन फेल हो गया था।

Video: अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को ऐसे करें Lock/ Unlock

इजरायल का मून मिशन भी असफल

इजरायल ने भी इसी साल अप्रैल में अपना स्पेसक्राफ्ट बेरेशीट चांद पर भेजा था। इजरायल का यह स्पेसक्राफ्ट लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। इस अभियान में अगर कामयाबी मिलती तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद इजरायल चांद पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाता। यह चंद्रमा की सतह से करीब 10 किलोमीटर दूर था। हालांकि, हमारा चंद्रयान-2 इजरायल के मिशन से भी बेहद करीब था। हम चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर थे।

रूस के भी हाथ लग चुकी है निराशा

13 जुलाई, 1969 को रूस के मिशन लूना-15 ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी और चार दिन बाद और अपोलो 11 से 72 घंटे पहले यह यान चंद्रमा की कक्षा में दाख़िल हो गया। लेकिन सतह पर पहुंचने की कोशिश में यह नष्ट हो गया।

अब चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर भी देना होगा जुर्माना

 जापान भी हारा

जापान की स्पेस एजेंसी जैक्सा (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) ने साल 2016 में हिटोमी सैटेलाइट को ब्लैक होल्स के एक्सरे पाने के लिए मिशन पर भेजा था। स्पेस साइंस के इतिहास में मील का पत्थर बनने वाला था लेकिन यह मिशन भी असफल रहा। इसमें 31 अरब जापानी येन (करीब 2100 करोड़ रुपये) का खर्च हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के 38 प्रयास हुए, जिसमें 52 फीसदी ही सफल रहे। चांद को छूने की पहली कोशिश 1958 में अमेरिका और सोवियत संघ रूस ने की थी। अगस्त से दिसंबर 1968 के बीच दोनों देशों ने 4 पायनियर ऑर्बिटर (अमेरिका) और 3 लूना इंपैक्ट (सोवियन यूनियन) भेजे, लेकिन सभी असफल रहे। अब तक चंद्रमा पर दुनिया के सिर्फ 6 देशों या एजेंसियों ने सैटेलाइट यान भेजे हैं। कामयाबी सिर्फ 5 को मिली। अभी तक ऐसे 38 प्रयास किए गए, जिनमें से 52 फीसदी सफल रहे।

Facebook ने शुरू की डेटिंग सर्विस, सीक्रेट क्रश का भी मिला फीचर

TAGGED:Chandrayaan-2isroMoon MissionNasaPM Narendra ModiVikram Landerइसरो
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article फेसबुक, Facebook, Facebook Dating App, Dating Service, Instagram, Secret Crush Feature Facebook ने शुरू की डेटिंग सर्विस, सीक्रेट क्रश का भी मिला फीचर
Next Article बिग बॉस, बिग बॉस 13, पागलपंती टीम, अनिल कपूर, सलमान खान, Bigg Boss, Salman Khan, Weekend ka vaar Video: सलमान संग बिग बॉस-13 में नजर आएंगी ये ड्रामा क्वीन

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

फिल्म हेट स्टोरी 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, बोल्ड सीन की होगी भरमार

हेट स्टोरी सीरीज की चौथी फिल्म हेट स्टोरी 4 की रिलीज का डेट ऐलान हो गया है।…

By dastak

इन SMS पर किया क्लिक तो खाली हो जाएगा आपका अकाउंट

पिछले कुछ समय से आये दिन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं, अब…

By Jyoti Chaudhary

भारतीय मूल के ये CEO कर रहे हैं पूरी दुनिया पर राज

भारतीय मूल के ये दस CEO जो दुनिया पर राज करते हैं और सब के…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?