दुनियाभर में जहां महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की जाती है, वहीं, दूसरी तरफ जानी-मानी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में ‘वूमेन (Woman)’ का पर्यायवाची Bitch दिया गया है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा औरतों की दी गई इस परिभाषा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसके खिलाफ एक पिटीशन जारी की गई, जिसपर 30,000 लोगों ने साइन किया है।
‘द गार्जियन’ के अनुसार, पिटीशनर मारिया बेट्रिश गियोवनार्डि ने बताया कि ऑनलाइन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में महिलाओं के लिए Bitch, Piece, Baggage, Wench, Frail, Bird जैसे अपमानजनक और लैंगिकवादी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने महिलाओं के लिए इस्तेमाल किए गए, ऐसे शब्दों को डिक्शनरी से हटाने की मांग की है।
साथ ही, उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए ऐसे शब्द देखने के बाद जब उन्होंने ढूंढा कि क्या पुरुषों के लिए भी ऐसे ही अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, तो पता चला कि पुरुषों के लिए इतने भद्दे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऑनलाइन ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में पुरुषों के लिए सबसे अपमानजनक शब्द मूर्ख और बुड्ढा का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि मारिया ने जून 2019 में पिटीशन के पक्ष में समर्थन जुटाने का अभियान शुरू किया था।
Video: इस कॉलेज में छात्राओं की कुर्ती नापकर दी जा रही एंट्री, अब जोरदार प्रदर्शन
वहीं, बता दें गूगल, बिंग और याहू जैसे सर्च इंजंस के पास ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का लाइसेंस है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के लिए इन शब्दों और परिभाषाओं को डिक्शनरी से हटाना इतना ही आसान होगा? प्रेस को इन शब्दों और परिभाओं को हटाने के साथ ही किन्नर महिला और समलैंगिक महिला जैसे कई शब्द बढ़ाने भी होंगे। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। हम लोगों की ओर से मिलने वाली प्रतिक्रिया को हमेशा प्रोत्साहित करते हैं।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आया नया फीचर, अब स्टोरीज के साथ जोड़ सकेंगे म्यूजिक