इन दिनों देश की अर्थव्यवस्था काफी सुस्त हो गई है। जिसके बाद सभी कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या घटा रही है। वहीं, अब कोल इंडिया (CIL) कंपनी ने लोगों को एक राहत देने का फैसला किया है। दरअसल, इस कंपनी ने 9000 लोगों को नौकरी पर रखने का ऐलान किया है।
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, कोल इंडिया और इसकी सहयोगी कंपनियां 9000 लोगों को नौकरी पर रखेंगी। वहीं, इनमें से 4000 लोगों की भर्तियां एग्जिक्यूटिव कैडर में कोल इंडिया कंपनी करेंगी। जबकि टेक्निकल कर्मचारियों और वर्कर की भर्ती सीआईएल की 8 सहयोगी कंपनियां करेंगी। बता दें, यह कोल इंडिया और इसकी सहयोगी कंपनियों की सबसे बड़ी भर्ती होगी।
वहीं, कोल इंडिया के एग्जिक्यूटिव का कहना है कि 4000 एग्जिक्यूटिव्स में से 900 की भर्ती जूनियर कैटेगरी में होगी। ये भर्ती इंटरव्यू के आधार पर होगी। इसके बाद करीब 100 भर्तियां मेडिकल अफसर जैसे पदों के लिए होगी। साथ ही, बताया कि 400 एग्जिक्यूटिव्स की भर्ती भी की जा चुकी है, जो ज्यादातर डॉक्टर हैं।
जानें, क्या है साल्मोनेला बैक्टीरिया, जिसे MDH मसाले में पाया गया
आपको बता दे कि कोल इंडिया कोयले का उत्पादन करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यह खानों से कोयला निकालती है। यह भारतीय रेलवे के बाद सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली दूसरी बड़ी सरकारी कंपनी है। इसमें करीब 2,80,000 लोग नौकरी करते हैं। इनमें से करीब 18,000 कर्मचारी एग्जिक्यूटिव कैडर के हैं।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में ‘Woman’ का मतलब ‘Bitch’, 30,000 लोगों ने की हटाने की मांग
कोल इंडिया की स्थापना 1975 में हुई थी। इसलिए कई पुराने कर्मचारी जल्द रिटायर करने वाले हैं। पिछले तीन साल से हर साल करीब 12,300 कर्मचारी कंपनी से रिटायर हो रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में पद खाली हो गए हैं। हालांकि, सभी पदों पर भर्ती नहीं होगी, लेकिन कामकाज जारी रहने के लिए कंपनी को पर्याप्त संख्या में भर्ती करनी पड़ेगी।