बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने दमदार अभिनय के लिए काफी मशहूर है। हाल ही में अमिताभ को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 24 सितंबर 1982 का है।
इस वायरल वीडियो में जब बिग बी अस्पताल में 2 महीने रहने के बाद अपने घर लौटे थे। 37 साल पुराने इस ब्लैक एंड वॉइट वीडियो में अमिताभ बच्चन सफेद रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। वह आते ही सबसे पहले अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के पैर छूते दिख रहे हैं। इसके बाद हरिवंश राय बच्चन बेटे को गले लगा लेते है। उनका स्वागत उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा भी किया जाता है। उसके बाद वे अपनी मां के पैर छूते हैं। वहीं, उनकी पत्नी जया बच्चन उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं, इस वीडियो में अमिताभ बच्चन को भी घटना के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है
अमिताभ बच्चन से पहले इन कलाकारों को भी मिल चुका है ‘दादा साहब फाल्के’
https://www.instagram.com/p/B233gAAnEVx/
Video: ’15 साल की उम्र में मां ने बेचकर करवाया था रेप’- डेमी मूर
खबरों की माने तो उस समय बिग बी अस्पताल फिल्म ‘कुली’ के लिए कोई एक्शन सीन कर रहे थे। इस दौरान अमिताभ के पेट में कांच की मेज लग गई थी। इसके बाद अमिताभ करीब 2 महीने तक अस्पताल में रहे थे। वहां उन्होंने जिंदगी और मौत के बीच लंबी जंग लड़ी। वहीं, अमिताभ के फैंस ने भी उनके लिए बहुत दुआएं की थीं। बता दें कि 24 सितंबर को बिग बी इस घटना के बाद घर लौटे थे। वहीं 37 साल बाद इसी दिन उन्हें दादा साहेब फालके अवॉर्ड मिलने की घोषणा हुई।