सोनीपत से खट्टर सरकार में कविता जैन के मंत्री होने के बावजूद स्थानीय लोग उनसे काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले ही विकास कार्य कराए गए हैं। पिछले पांच सालों में सोनीपत की सडकें टूटी हुई थी, तब कोई उनकी सुध लेने नहीं आया। सोनीपत के व्यापारियों के अनुसार उनके काम धंधे ठप हो गए हैं। बाजार में मंदी का दौर है लेकिन उसे मोदी के नाम पर दबाया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं लोग बिजली के बढे दामों से भी नाराज नजर आए। उनके अनुसार बिजली के बिल पहले के मुकाबले दोगुणें हो गए हैं।
लोग ट्रैफिक चलानों के बढें रेटों से खासे नाराज नजर आए। एक ऑटो चालक ने इसपर दस्तक इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार सडक पर कटोरा लेकर खडी हो गई है। 100 रुपए का चालन हजारों में कर दिया गया है। उन्होंने कहा 10 गुणा बढे चलानों का सीधा असर गरीब लोगों पर ही पड रहा है क्योंकि रसूख वाले और पुलिस से जानकारी वाले लोग अभी भी फोन पर बात करा पुलिस के दमन से बच जाते हैं। लेकिन पुलिस गरीब लोगों की एक नहीं सुनती और उनका मंहगा चालान काट देती है। लोगों ने बातचीत में ये भी कहा कि अगर आप विदेशे जैसे चालान के रेट करते हैं और एक दम से उसे 10 गुणा बढ़ा देते हैं तो ऐसे में आपको सुविधाएं भी देनी चाहिए। आपकी सडकें भी विदेशों जैसी होनी चाहिए। उनपर गड्ढे न हों और पर्यापत रोशनी हो। अगर सरकार इतना भी तय कर पाए तो वो चालानों के रेट स्वीकार कर लेंगे।
हरियाणा: गन्नौर के देवडु गांव के लोग महंगी बिजली और चालान के बढ़े दामों से है परेशान
त्योहारों का सीजन आ जाने के बावजूद सोनीपत के बाजारों में रौनक देखने को नहीं मिल रही है। सोनीपत के व्यापारी बाजार में मंदी है इसे स्वीकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोग घर से बाहर जरुर निकल रहे हैं लेकिन खरीददारी सोच समझ कर रहे हैं। केवल उतना सामान ही लेकर जा रहे हैं जिसे लेना बेहद जरुरी है। इसलिए बाजार में चल रहे खास ऑफरों का भी उनपर कोई असर नही है।
सोनीपत सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पूर्व मीडिया सलहाकार राजीव जैन की पत्नी कविता जैन चुनाव मैदान में है। कविता यहां से दो बार विधायक भी हैं और फिलहाल हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री भी है। वहीं कांग्रेस से सामाजसेवी रहे सुरेंद्र पंवार जैन को कडी टक्कर दे रहे हैं। लोगों की नाराजगी के चलते कविता जैन और बीजेपी के लिए सोनीपत सीट से जीत दूर होती दिखाई पड रही है।
देखें हमारी ये खास वीडियो और जानें लोगों ने और क्या कुछ कहा-