Uttrakhand Waterfall: उत्तराखंड को देव भूमि का स्थान कहा जाता है, जहां से लोगों की कई आस्था जुड़ी हुई है। उत्तराखंड तीर्थ यात्रा के अलावा कई खूबसूरत झरनों के लिए भी जाना जाता है। यहां मौजूद झरने पहाड़ी इलाकों के नीचे झरते हुए प्रत्येक पर्यटकों के ऊपर अपनी एक अलग ही छाप छोड़तें है और ये झरने प्रकृति की अनदेखी खूबसूरती की झलक को भी दिखाते हैं। उत्तराखंड के उन्हीं झरनों में से एक है वसुधारा झरना जोकि बद्रीनाथ तीर्थ स्थल से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यह भी पढ़ें: नीम करोली बाबा के इन 3 सिद्धांतों से बदल जाएगा आपका जीवन
आपको बता दें कि इस झरने के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं वसुधारा झरना बहुत ही पवित्र है और यह अपने अंदर कई रहस्यमई चीजों को समेटे हुए हैं। पर्यटकों को इस झरने के पास आकर ऐसा लगता है कि मानो झरने से मोतियों के बूंद गिर रहे हैं। झरने की खासियत यह है कि इसका पानी हर व्यक्ति को स्पर्श नहीं कर सकता। ऐसा कहा जाता है कि झरने का पानी जिस व्यक्ति पर गिर जाता है मानो उस व्यक्ति ने अपने जीवन में बहुत ही पुण्य का काम किया है। झरने का पानी पापी व्यक्ति को स्पर्श नहीं करता।
झरने का सच-
ग्रंथों के अनुसार पांच पांडवों में से सहदेव ने इस झरने के पास अपने प्राण का त्याग किया था। ऐसा कहा जाता है कि इस झरने कि बूंदे जिस भी व्यक्ति पर गिर जाए तो समझ जाए कि उसकी आत्मा पुण्य है। यह झरना हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है और इसीलिए झरने के इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आकर एक बार इस झरने के नीचे जरूर खड़े होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस झरने का पानी कई जड़ी बूटियों वाले पौधे से गुजर कर नीचे गिरता है जिस भी व्यक्ति पर इस झरने का पानी गिरता है वह अपने आधे रोगों से मुक्त हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: जानिए हिंदू धर्म में तुलसी का क्या महत्व है