बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जबरदस्त सुर्ख़ियों में है। वहीं, वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भारत में ही है। वहीं, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और रोजाना अपनी कोई न कोई वीडियो और फोटो शेयर कर अपने फैंस के बीच छाई रहती है। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है।
दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही है। प्रियंका ने वाणी कपूर के साथ फिल्म वॉर के सुपरहिट गाने घुंघरू पर धमाकेदार डांस किया। दोनों एक्ट्रेस इस गाने के हुक स्टेप्स को बहुत ही ग्रेस के साथ करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और वाणी का डांस देखकर पार्टी में मौजूद सभी लोगों की निगाहें बॉलीवुड की इन दोनों सेलेब्स पर टिकी रह गईं।
https://www.instagram.com/p/B5MnjEAlaDh/
इस वीडियो में प्रियंका और वाणी खूब मस्ती करते नजर आ रहे है। वहीं, इस वीडियो में दोनों एक्ट्रेस काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रही है। अब उनका ये डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा, जिसके चलते वह अपने फैंस के बीच छाई हुई है। बता दे, इस दौरान प्रियंका अपनी फ्रेंड्स के साथ बी टाउन पार्टी में मौजूद थी।
बिग बॉस 13: ‘वीकेंड का वार’ में असीम रियाज होंगे घर से बेघर! देखें Video
वहीं, अब उनके वर्क फ्रंट की बात लरें तो वो जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रियंका की ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।
Video: इस महिला सिंगर ने बहुत ही स्वाद से पिया अपना ही यूरिन