दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर हुई तोड़फोड़ के एक दिन बाद अपना बयान जारी किया है। केजरीवाल ने कहा कि वह देश के लिए मर सकते हैं। कल आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है क्योंकि वो उन्हें पंजाब चुनावों में हरा नहीं पाए हैं इसलिए अब ऐसे बदला लेना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपना बयान जारी कहा कि “केजरीवाल जरूरी नहीं है, देश जरुरी है। मैं देश के लिए मर भी सकता हूं। केजरीवाल दिल्ली में ई-ऑटो लॉन्च के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। केजरीवाल ने इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को इस तरह की गुंडागर्दी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे देश के युवाओं में गलत संदेश जाता है।
कल मेरे घर पर हमला हुआ
देश के लिए मेरी जान भी हाज़िर है। पर मैं important नहीं हूँ। देश important है।
इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। क्या ऐसे देश आगे बढ़ेगा? नहीं ना? आइए सब मिलकर देश के लिए काम करें। pic.twitter.com/wLBcb5b1Wj
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 31, 2022
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर केजरीवाल के हालिया बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर पुलिस से झड़प की थी। इस दौरान केजरीवाल के घर के बाहर लगे बैरिकेड तोड़ दिए गए थे और घर के दरवाजे को भगवा रंग में रंग दिया गया था। इस संबध में आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस हिंसा पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमें देश को एक साथ मिलकर आगे ले जाना है, हमने पहले ही लड़ाई में 75 साल बर्बाद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस गुंडागर्दी से देश समृद्ध नहीं होगा। इस 21 वीं सदी के भारत के लिए हम सबको साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से काम करना होगा।
वहीं बीजेपी नेताओं ने केजीरवाल पर द कश्मीर फाईल्स फिल्म में दिखाए गए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था। भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य इस संबंध में केजरीवाल के निवास के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। जहां उनकी पुलिस से भिड़ंत हुई।
केजरीवाल ने दिल्ली में फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” को कर मुक्त करने के भाजपा विधायकों की मांग पर चुटकी लेते हुए कहा था कि अगर आपको ये फिल्म मुफ्त करनी है तो इसे आप यूट्यूब पर डाल दीजिए। उन्होंने कहा था कि बीजेपी विधायकों को एक फिल्म के पर्चे घर-घर नहीं बांटने चाहिए।
कश्मीर के मौलवी ने कहा फिल्म कश्मीर फाइल्स पर लगे बैन, 32 साल से मुसलमान का दर्द नहीं दिखा