बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हमशक्ल को उत्तरप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान के हमशक्ल के नाम से मश्हूर आजम अंसारी को पुलिस ने रविवार को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घंटाघर पर रील बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह रील बना रहे थे। पुलिस ने अंसारी को सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
स डुप्लीकेट अभिनेता पर शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 लगाई गई है और इनका चालान भी किया गया है। इस एक्टर के सोशल मीडिया पर एक लाख से अधिक फॉलोअर है और ये सलमान खान के गानों पर उनके अंदाज में रील बनाते हैं। लखनऊ के मुख्य स्थानों पर अक्सर इस व्यक्ति को रील बनाते हुए देखा जाता है। ये रील में सार्वजनिक रुप से सिगरेट पीते हुए रीलों को आधा-नग्न हालत में भी बना देते थे।
गुरुग्राम के इस्लामपुर में एचएसवीपी के खिलाफ धरना प्रदर्शन, प्राइवेट बिल्डर को फायदे का आरोप
पुलिस के अनुसार इस एक्टर के रील बनाने के दौरान सड़क पर भारी भीड़ एकत्रित होने लगी थी, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से भी दो-चार होना पड़ता था। इसलिए पुलिस इनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई है। इस एक्टर के YouTube पर 1,67,000 फॉलोअर्स हैं, हम इनकी एक वीडियो का लिंक नीचे लगा रहे हैं जिससे आप इनके चैनल पर जा सकते हैं और अपनी राय बना सकते हैं।
दिल्ली के सुभाषनगर में बदमाशों ने बीच सड़क पर चलाई ताबडतोड़ गोलियां, घटना सीसीटीव में कैद
चैनल लिंक- https://youtube.com/shorts/u9P_ucs6HkU?feature=share