By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Thursday, 7 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, घर पर चलाया गया बुल्डोजर
देश

बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, घर पर चलाया गया बुल्डोजर

dastak
Last updated: August 8, 2022 8:24 pm
dastak
Share
Shrikant tyagi house in noida
Photo Source- Twitter
SHARE

नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने वाले कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी ने कार्यवाही कर उसके घर के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया है। त्यागी के सोसायटी में अवैध कब्जे के खिलाफ एक महिला उसका सामना कर रही थी जिसपर त्यागी ने उससे गाली-गलौच की थी। जिसकी वीडियो वायरल हो गई थी। त्यागी पर उत्तरप्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया है। खबर है कि इनकम टैक्स की टीम भी उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सोमवार को श्रीकांत त्यागी के घर के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 93 बी की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में त्यागी के ग्राउंड फ्लोर स्थित फ्लैट के बाहर किए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। त्यागी सोसायटी के कॉमन एरिया में पेड-पौधे और बाड़ लगाकर कब्जा कर रहा था। जिसपर वहां रहने वाली एक महिला ने विरोध किया तो त्यागी ने उसके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया और धक्का मुक्की भी की। त्यागी की ये वीडियो वायरल हो जाती हैं और सोसायटी के लोग भी उसके कब्जे के खिलाफ एकत्रित होकर मिलकर उसके पौधे वहां से उखाड़कर दूसरे स्थानों पर ले जाते हैं।

Residents of Grand Omaxe society in Noida cheering bulldozer action on the encroachment by former BJP leader Shrikant Tyagi in the society. pic.twitter.com/iKjS6iERyO

— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 8, 2022

त्यागी की महिला से अभद्रता की वीडियो वायरल होने के बाद यूपी सरकार एक्शन में आ जाती है। सबसे पहले बीजेपी इस नेता से पल्ला झाड़ लेती है और त्यागी को भाजपा नेता मानने से इंकार कर देती है। इस घटना के बाद से ही त्यागी फरार है और उसपर कार्यवाही का सिलसिला जारी है। पुलिस उसकी गाडी सीज कर लेती है और उसपर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी भी कर रही है।

वहीं रविवार को त्यागी के समर्थक नोएडा की इस सोसायटी में उस महिला का पता पूछते नजर आए थे जिससे त्यागी ने दुर्व्यवहार किया था। त्यागी के घर से भाग जाने के बाद ये लोग सोसायटी में आए थे। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने महिला का पता बताने से इंकार कर दिया और इन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसके बाद सोसायटी की सुरक्षा बढ़ा दी, यहां आने जाने वाले हर व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है और पीडित महिला की सुरक्षा में भी दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस त्यागी के सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर वाले घर पर पहुंचते हैं और उसके फ्लैट के बाहर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से जमींदोज कर देते हैं। त्यागी ने खंबो और टाइलों के छप्पर से कॉमन एरिया पर ये कब्जा जमा रखा था। सोसायटी के लोगों ने पेड-पौधे वाला कब्जा तो त्यागी की महिला से बत्तामीजी के बाद खुद ही हटा लिया था लेकिन सालों से किए गए इस कब्जे को प्राधिकरण खुद हटाने आई थी।

बीजेपी नेता महिला से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता पर एफआईआर दर्ज, नेता फरार

त्यागी पर हुई इस कार्यवाही का सोसायटी में रहने वाले अधिकांश लोगों ने स्वागत किया है। कार्यवाही के समय स्थानीय लोगों ने तालियां बजा इसका समर्थन किया था। इससे पहले सोसायटी ने एकता दिखाते हुए सोसायटी में घुसे त्यागी के छह समर्थकों को महिला के घर का पता नहीं बताया और उन्हें मिलकर पकड़ लिया। सोसायटी के लोगों से छह समर्थकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

त्यागी नोएडा के भंगेल गांव के बताए जाते हैं, उनके परिवार की करोड़ों की जमीन नोएडा प्राधिकरण ने खरीद ली थी, जिससे आए पैसे से त्यागी ने राजनीति में कदम रखा था और अपनी धाक जमानी शुरु कर दी थी। अब आयकर विभाग भी त्यागी के पीछे लग गया है और उसके परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। त्यागी की भंगेल गांव की मार्किट में भी 15 दुकानें बताई जाती हैं। वहां आयकर की तरफ से कार्यवाही की गई है।

नोएडा पुलिस इस फरार नेता की तलाश में जुटी है, उत्तरप्रदेश की विशेष एसटीएफ भी त्यागी का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो त्यागी नोएडा से भागकर उत्तराखंड गया था। पुलिस की कईं टीम उसको पकड़ने के लिए निकली हुई हैं। त्यागी का लास्ट लोकेशन हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच की बताई गई थी। पुलिस ने त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और त्यागी की सूचना देने वाले के लिए 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार त्यागी का रिकॉर्ड खंगाल रही है और उसकी संपत्तियों को जल्द ही कुर्क करने का काम भी किया जा सकता है।

Noida Police has announced 25000 reward on the arrest of goon Shrikant Tyagi who is on the run. pic.twitter.com/7Q0hjFD4aK

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) August 8, 2022

नोएडा में बीजेपी नेता का महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, सोसायटी में कर रहा था कब्जा

TAGGED:Grand Omaxe Society NoidaNOIDAShrikant Tyagiअवैध निर्माणबुल्डोजरश्रीकांत त्यागी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Jagdeep Dhankar and Prime minister india Narendra Modi जगदीप धनखड़ की उपराष्ट्रपति पद की जीत 1997 से लेकर अबतक की सबसे बड़ी जीत है
Next Article Bhagat Singh Statue शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 11-11 फीट ऊंची मूर्तियों का फरीदाबाद में लोकार्पण

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

इस वजह से पाकिस्तान भारतीय पायलट अभिनंदन को हाथ भी नहीं लगा सकता

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई के दौरान भी भारतीय पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान हाथ…

By Jyoti Chaudhary

पद्मावती की रिलीज़ डेट बदली, जाने क्या है नई तारीख

. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ अब 25 जनवरी की जगह 24 जनवरी को ही…

By dastak

HMPV वायरस से बच्चों को कैसे रखें सुरक्षित, यहां जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

HMPV एक आम वायरस है, जो कि आमतौर पर सभी उम्र के लोगों में हल्के…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?