दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले एक महान अभिनेता है। तत्काल में विक्रम गोखले की हालत नाजुक है, विक्रम गोखले की उम्र 82 साल है। बताया जा रहा है कि वह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती है। विक्रम गोखले की बेटी ने बताया कि उनके पिता की तबीयत बहुत नाजुक है और उनको एक गंभीर बीमारी है। जिसकी वजह से उनके शरीर के अन्य अंग भी अच्छे से कार्य नहीं कर पा रहे हैं, ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
उनकी बेटी ने अभिनेता के सभी चाहने वाले लोगों से अपील की है कि वह झूठी अफवाह ना फैलाएं बल्कि उनकी सलामती के लिए दुआ मांगे। उन्होंने यह भी बताया कि ज्यादा तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी सेहत में भी सुधार होने लगा लेकिन कुछ बीते दिनों से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी है।
क्या आने वाले साल में दर्शकों पर छाएगा कार्तिक आर्यन का जादू?
विक्रम गोखले एक अच्छे और परिश्रमी अभिनेता है। उनके सभी फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी मंच से की की थी। इन्हें मराठी फिल्म अनुमति के लिए 60 वे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
विक्रम गोखले बहुत सी हिट मूवीज़ का हिस्सा रह चुके हैं जैसे भूलभुलैया, अग्निपथ , हम दिल दे चुके सनम, खुदा गवाह। इतना ही नहीं वह बहुत से टेलीविजन सीरियल जैसे मेरा नाम रोशन करेगी, सिंहासन, उड़ान, अकबर बीरबल का हिस्सा भी रह चुके हैं। वह एक फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं, वह फिल्म एक्टर और मराठी थिएटर के कलाकार चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं।