देश की राजधानी दिल्ली में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी के मामले दिल्ली में आते ही रहते हैं। अभी ताजा मामला द्वारका का है जिसमें एक युवक द्वारा एक स्कूल जा रही छात्रा पर एसिड अटैक किया गया है। दिल्ली के द्वारका की पुलिस का कहना है की के एक लड़के ने स्कूल जा रही छात्रा पर तेजाब फेंका। जिसके बाद घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में दो युवक शामिल हैं। यह दोनों आरोपी नीले रंग की बाइक पर सवार थे। वह छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती है। दिल्ली में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। द्वारका के डीसीपी हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारका के मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन से यह सूचना मिली कि 17 साल की छात्रा पर दो युवकों द्वारा एसिड अटैक किया गया। पीड़िता छात्रा का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मैं छात्रा 8 फ़ीसदी जली हुई है। एक लड़के को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि दूसरा युवक संदिग्ध लग रहा है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। सभी बिंदुओं पर कार्यवाही जारी है।
कर्नाटक में आया जिका वायरस का पहला मामला, 5 साल की बच्ची का परीक्षण सकारात्मक
दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सुबह करीब 9 बजे मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में एक छात्रा तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में एक कॉल आई। जिसमें बताया गया कि सुबह करीब 7:30 बजे एक स्कूल जा रही लड़की पर दो बाइक सवार युवकों ने तेजाब का इस्तेमाल करके छात्रा पर हमला किया। मैं छात्रा उस वक्त अपनी छोटी बहन के साथ थी। पीड़िता ने दो परिचित लोगों पर अपना शक जताया।
छात्रा की हालत
दिल्ली पुलिस ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि लड़की का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहली रिपोर्ट में उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे आगे और डॉक्टर ही बता पाएंगे।
दिल्ली में एसिड अटैक का मामला
Acid Attack in #Delhi– a girl aged 17 years was allegedly attacked using some acid like substance by two persons on a bike around 7:30am this morning.#acidattack pic.twitter.com/F5sPjnllmg
— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) December 14, 2022
महिला आयोग ने पुलिस से पूछे सवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस से छात्रा पर एसिड अटैक मामले के बारे में जानकारी ली। स्वाति मालीवाल ने टि्वटर पर ट्वीट करके लिखा की द्वारका मोड़ पर एक स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक किया गया है। हमारी टीम छात्रा की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। हम बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से तेजाब को बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है सरकारी कब जागेंगे?
अरुणाचल प्रदेश: झड़प में 200 चीनी सैनिक थे शामिल, कंटीले डंडों से कर रहे थे भारतीय सेना पर आक्रमण
द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेज़ाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है। बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 14, 2022
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी दिल्ली में छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले का संज्ञान लिया। राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम जांच करने और पीड़िता को हर संभव मदद करने के लिए अस्पताल पहुंचेगी।