By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 4 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > टेक > भारत में ऑनलाइन गेम्स खेलने से पहले करवानी पड़ेगी KYC, जानिए किन खेलों पर होगा लागू
टेक

भारत में ऑनलाइन गेम्स खेलने से पहले करवानी पड़ेगी KYC, जानिए किन खेलों पर होगा लागू

Dastak Web Team
Last updated: January 4, 2023 1:47 pm
Dastak Web Team
Share
Online Gaming
Photo Source- Pexels
SHARE

शुरुआत में ऑनलाइन गेम्स लोगों के मनोरंजन के लिए बनाए गए थे, लेकिन जैसे-जैसे इस तकनीक का विकास होता गया वैसे-वैसे इसमें कई तत्वों को शामिल कर दिया गया। अब कई ऐसे ऑनलाइन गेम्स का निर्माण हुआ है, जो सट्टेबाजी और पैसे की गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। इन्हीं गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने ऑनलाइन गेमों से संबंधित सभी नियमों और मामलों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं और गेम खेलने वाले ग्राहकों की KYC करवाने को कहा है।

गेम खेलने के लिए ग्राहकों का KYC जरुरी-

मंत्रालय ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि सभी ऑनलाइन गेमिंग उपयोगकर्ताओं को अपने ग्राहकों को जानने के लिए केवाईसी (Know your customer) कराना अनिवार्य होगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत में गेमिंग फार्म के लिए एक कार्यालय होना चाहिए जिसमें नियमों के अनुपालन के साथ साथ-साथ नोडल अधिकारी भी स्थापित किए जाने चाहिए।

मंत्रालय के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के लिए एक स्व-नियामक ढांचा पेश किया जाना चाहिए और ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए गेम खेलने से पहले खाता बनाने के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य होना चाहिए।

इस नियम के अनुसार एसआरओ यह निर्धारित करेगा कि कोई गेम अनुमति देने लायक है या नहीं? प्रस्ताव के द्वारा निर्धारित नियमों के द्वारा सट्टेबाजी को विनियमित किया जाएगा। इस नियम के अनुसार, वह ऑनलाइन गेम जो परिणाम पर दाव या सट्टा लगाते हैं, उन पर कार्यवाही की जाएगी।

आईटी मंत्री ने क्या कहा-

इस प्रकार के गेम आईटी नियम 3 (बी) 10 के तहत निषेध हैं। इस बारे में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह नवीनतम कदम इस प्रकार की गेम खेलने वाले लोगों को मौद्रिक जोखिमों से बचाने के लिए उठाए गए हैं। जो (रम्मी) जैसे कौशल- आधारित गेम से जुड़े हो सकते हैं और सरकार भी चाहती है कि इस तरह के गेम भारतीय सरकार के अनुसार काम करें। केवाईसी के द्वारा उपयोगकर्ताओं के सत्यापन से मौद्रिक जोखिम वाले ऑनलाइन गेमों में होने वाले वित्तीय नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है।

ऐसी टेक्नोलॉजी जो बदल कर रख देगी दुनिया, पांए हैरान करने वाली जानकारी

केवाईसी कराने से क्या होगा?

केवाईसी कराने से कंपनी अपने ग्राहकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं, इसके द्वारा कंपनियों को खेलों में उपयोगकर्ताओं द्वारा लगाए गए पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा उपायों की भी सूची तैयार करनी होगी। इसके अलावा उपयोगकर्ताओं को उन सभी नियमों और जोखिमों के बारे में बताना होगा, जो ऑनलाइन गेम की लत को प्रभावित करते हैं। यदि कोई भी ऐसी ऑनलाइन गेम खेलना चाहता है तो उसे खाता बनाने से पहले केवाईसी के लिए कहा जाएगा और उसकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। 18 साल से कम उम्र के बच्चे आर्थिक जोखिम वाले ऑनलाइन गेम नहीं खेल पाएंगे। प्रस्ताव में इस तरह की बातों पर खास ध्यान दिया गया है। फरवरी 2023 तक इन नियमों को लागू कर दिया जाएगा।

Google pixel 7 Vs Apple iPhone 14 : कौन है सबसे बेहतर?

TAGGED:KYCMeityOnline gamesOnline Gaming RuleRummy
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Movie Theater सिनेमा घर में बाहर से खाना लाने मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने
Next Article Instagram security Instagram पर मिलेगी Whatsapp जैसी Chat Privacy, जानें कैसे

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

क्या नए साल से बंद हो जाएगा 2000 के नोटों का चलन? ये रहा जवाब

सोशल मीडिया पर इन दिनों 2000 रुपये के नोट को लेकर खबरें चल रही है…

By Jyoti Chaudhary

इस तरीके से लेस्बियन कपल ने दिया बच्चे को जन्म

एक लेस्बियन कपल काफी वक़्त से बच्चे पैदा करना चाहते थे और उनकी ये इच्छा…

By Jyoti Chaudhary

महाराष्ट्र चुनाव से पहले पुणे NCP के अध्यक्ष समेत 600 कार्यकर्ताओं ने क्यों दिया इस्तीफा? जानें

बुधवार को एनसीपी नेता और मुख्यमंत्री अजीत पवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

एलन मस्क
टेक

भारतीय यूज़र्स को एलन मस्क का बड़ा तोहफा

By अंजली रावत
Samsung
टेक

Samsung की सबसे हल्की और AI-पावर्ड स्मार्टवॉच

By अंजली रावत
टेक

AI Agent बना हैकर्स का नया हथियार, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By रुचि झा
आधार कार्ड
टेक

आधार कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?