आज हमारा देश 74 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस महोत्सव पर चारों ओर देशभक्ति देखने को मिल रही है। बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों ने भी देश में देशभक्ति फैलाने में सहायता प्रदान की है। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे नामी सितारे हैं जिन्होंने देशभक्ति फिल्मों में देश की आजादी के लिए जान गवाई है। लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई है। आपको बता दे गणतंत्र दिवस पर इन भोजपुरी फिल्मों से लोगों में देश के लिए मर मिट जाने की भावना देखने को मिली है। यह फिल्में कुछ इस प्रकार है –
जय हिंद, मां तुझे सलाम-
इस फिल्म के निर्माता पवन सिंह है। इन्होंने भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक देशभक्ति फिल्में दी है। पवन ने देश के जवानों पर कई फिल्में बनाई है , साथ ही उन फिल्मों में उनका एक्शन अवतार देखने को मिला है। उन्होंने मां तुझे सलाम ,कश्मीर हमारा, जय हिंद, गदर जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई है। इन फिल्मों में उन्होंने देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाकर साबित किया है कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है।
फौजी-
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह भोजपुरी अभिनेत्रियां भी कोई कम नहीं है। भोजपुरी की एक्शन क्वीन रानी चटर्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनकी सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म ‘फौजी’ रही है। इस फिल्म में फौजी की दिनचर्या को बेहद करीब से दिखाया है। फौजी फिल्म को देखकर हिंदुस्तानी भावुक होंगे और देश पर गर्व करेंगे।
Padma shri Award: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बाद नाटू-नाटू के कंपोजर कीरावानी को मिलेगा पद्मश्री
आतंकवादी-
इस फिल्म की लिस्ट में अगला नाम भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का भी है। इन्होंने कई देशभक्ति फिल्में की है। इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। यह फिल्म मातृभूमि पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी में एक जवान का संघर्ष दिखाया गया है कि वह कैसे देश की रक्षा आतंकवादियों से करता है। इन भोजपुरी फिल्मों को देखकर युवा में जोश देखने को मिला है।
फिल्म पठान के साथ किसी का भाई किसी की जान का टीजर हुआ रिलीज, साथ आए किंग खान और भाईजान