Viral Videos: आज के जमाने में ऐसी-ऐसी चीजों का आविष्कार होने लगा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाते हैं। आजकल सभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं और सभी के पास मोबाइल फोन होता भी है चाहे वह बच्चा हो बड़ा हो या कोई भी हो और इसके साथ ही आपके इन मोबाइल फोन के साथ उनके ख़ूबसूरत कवर भी देखने को मिलते होंगे। ज्यादातर लड़कियां अपने फोन को सुंदर बनाने के लिए उस पर अलग-अलग तरह के रंग बिरंगे और अलग डिजाइन के कवर लगाकर अपने फोन को सुंदर बनाने की कोशिश करती हैं। किसी फोन का कवर ऐसा होता है जो आपको चौका देता है। ऐसा ही आज इस वीडियो में देखने को मिला है, जिसे देखने पर आप भी वाकई में हैरान हो जाएंगे।
I did not expect this! 😂 pic.twitter.com/DqdpbdZJnV
— Figen (@TheFigen_) January 18, 2023
हाल ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की आराम से सीढ़ियों पर जा रही है, लेकिन अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको उसके जींस के पॉकेट में एक बड़ा सा छुरा दिखाई देगा, जिसे देखने के बाद आप भी डर जाएंगे। उसके आगे और भी काफी लड़कियां खड़ी है। लेकिन कुछ ही देर में अचानक से वह उस छुरे का हैंडल पकड़कर निकालती है और फोन पर बात करने लगती है जिसे देखकर लोग काफी चौक रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट के जरिए तरह-तरह की प्रतिक्रिया अभी दे रहे हैं।
Viral video: नोएडा मेट्रो में पहुंची भूलभुलैया की मंजुलिका, देखिए वायरल वीडियो