पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दिन प्रतिदिन बतर से बतर होती जा रही है लेकिन पाकिस्तानी नेता देश की कंगाली से बचाने की जगह राजनीति खेल रहे हैं, हाल ही में पाकिस्तान की मुस्लिम लीग- नवाज पार्टी के उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान पर कई आरोप लगाए हैं, मरियम ने कहा इमरान खान बंकर में छुपकर महिलाओं को ढाल बना रहे हैं।
مجھے ان کے ساتھ کچھ کرنے کی ضرورت نہیں ہے جو ان کرداروں کے ساتھ قدرت کر رہی ہے جو مکافات عمل کر رہا ہے جو طاقت اور اقتدار کا تکبر کا جو نشہ ہوتا وہ انسان کا کیا حال کر دیتا ہے اور یہ خود آپس میں ایک دوسرے کی پگڑیاں اچھال رہے ہیں۔@MaryamNSharif pic.twitter.com/FfmBJWH1we
— PML(N) (@pmln_org) February 18, 2023
मरियम ने इमरान खान पर लगाया आरोप-
PML-N के उपाध्यक्ष मरियम नवाज बीते दिन लाहौर में पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक चर्चा की, जिसमें उन्होंने PTI के अध्यक्ष इमरान खान पर कई आरोप लगाए। मरियम ने आरोप लगाया कि इमरान खान बिल में छिपे हुए हैं और अदालत में पेश होने से बच रहे हैं, जिसके बाद मरियम ने पत्रकारों को यह भी बताया कि इमरान खान अपने गलत कारनामों के चलते कई मुकदमों में फंस चुके हैं, जिसको लेकर कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है लेकिन इमरान खान अदालत में पेश होने से बच रहे हैं और छुपे हुए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी नेता मरियम नवाज ने यह भी बताया कि इमरान खान ने पाकिस्तान पर राज करने के लिए 12 साल की योजना भी तैयार की, लेकिन उनकी पार्टी के कारण यह योजना सफल ना हो सकी। इमरान खान पाकिस्तानी मुल्क के अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति करना चाहते थे, ताकि वे सेना प्रमुख की कुर्सी पर अपने भरोसेमंद को बैठा सकें।
सुपर सोनिक एयरक्राफ्ट HLFT-42 पर वापस लौटे हनुमान जी, दो दिन पहले हटाया था स्टीकर
हालांकि ऐसा नहीं हो सका इमरान खान ने 17 फरवरी यानी शुक्रवार को ‘जेल भरो’ आंदोलन की शुरुआत लाहौर में करने की घोषणा की। 18 फरवरी यानी शनिवार को इमरान खान ने एक वीडियो लिंक के माध्यम से अपने मुल्क को संबोधित करते हुए कहा की ‘जेल हम भर देंगे’ क्योंकि उनके पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है, इमरान खान के बयान पर पीएमएलएन (PML-N) की उपाध्यक्ष ने इमरान की आलोचना करते हुए कहा कि इमरान खान देश की मदद करने की बजाय कानून का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ईरान के विदेश मंत्री ने भारत दौरा क्यों किया रद्द, आखिर ऐसा क्या हुआ?