जूली चौरसिया
होली का त्यौहार खुशियां मनाने और रंग लगाने का त्यौहार होता है, ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी गले लग जाते हैं, लेकिन कुछ लोग इस होली जैसे पवित्र त्यौहार को बदनाम करने के लिए कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं जिसकी कोई सीमा ही नहीं है। कुछ ऐसे लोगों की वजह से ही होली का त्यौहार बदनाम है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला के साथ होली के त्यौहार के दिन कुछ व्यक्तियों ने बदसलूकी की। कुछ लोगों का आरोप है, कि यह महिलाएं मुस्लिम थी। इसीलिए युवकों ने बदसलूकी की सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं यह आरोपी युवक आसपास से गुजरने वाले सभी लोगों के साथ घटिया व्यवहार करते दिख रहे हैं।
आप भी देखिए यह वीडियो-
They can’t even celebrate their own festivals without dehumanising Muslims.#InternationalWomensDay #HappyHoli #WomensDay #HappyWomensDay2023 #HappyHoli2023 pic.twitter.com/Tzq5WGgCDj
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) March 9, 2023
उत्तर प्रदेश के बिजनौर-
होली पर बदतमीजी का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का बताया जा रहा है जिसमें कुछ युवक सड़क पर होली मनाते दिख रहे हैं। तभी उनके पास से दो महिलाएं गुजरती हैं उन्हें देखने के बाद यह युवक महिलाओं पर ताबड़तोड़ गुब्बारे मारना शुरू कर देते हैं। वह जिस तरीके से महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि वह होली खेलने के नाम पर अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं। कई लोगों का आरोप है कि वह महिलाएं मुस्लिम थीं, इसीलिए उन्होंने बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी। इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोगों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर की है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टि्वटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
@mohd_uved-
कैसा माहौल बना लिया है
अब बगैर मुसलमानों को उकसाये और परेशान किये अपना त्योहार भी नहीं मना सकते कुछ अराजक तत्व ??pic.twitter.com/BtH3ot1OFz
— Uved Muazzam 🇮🇳 (@mohd_uved) March 9, 2023
इस वीडियो को ट्विटर पर बहुत से अकाउंट द्वारा शेयर कर इसके बारे में बहुत सी जानकारियां भी दी गई हैं। @mohd_uved ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में सवाल करते हुए लिखा गया है, कैसा माहौल बना लिया है कुछ अराजक तत्व बगैर मुसलमानों को उकसाए और परेशान किए अपना त्यौहार भी नहीं मना सकते?
शाकिर अली त्यागी-
वीडियो बिजनौर के कस्बा धामपुर के भगत सिंह चौराहे की है जहां होली खेलने के दौरान बुर्के में जा रही माँ- बेटी को ज़बरन परेशान किया गया,उनके ऊपर लगातार रंग भरे गुब्बारे फेंके गये तो चप्पल हाथ मे उठा जल्दी निकलने की कोशिश की,भरोसा कर निकली पर अफ़सोस भरोसे का तो ज़माना ही चला गया है! pic.twitter.com/bYZX7CYq69
— Zakir Ali Tyagi (@ZakirAliTyagi) March 9, 2023
एक और यूजर शाकिर अली त्यागी ने बताया वीडियो शेयर करते हुए बताया की यह वीडियो बिजनौर के कस्बा धामपुर के भगत सिंग चौराहे का है। जहां पर होली खेलने के दौरान बुर्के में जा रही मां बेटियों के साथ बदसलूकी कर उन्हें परेशान किया गया और उन पर लगातार रंग भरे गुब्बारे फेंके गए।
आवारा सांड ने बच्चे को रौंदा, वीडियो हुई वायरल
कार्यवाही का आश्वासन-
थाना प्रभारी धामपुर व साइबर सेल को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
— Bijnor Police (@bijnorpolice) March 10, 2023
यह जानकारी मिलने के बाद बिजनौर की पुलिस ने उमेद के ट्वीट पर रिप्लाई कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि ये किसी घर की महिलाएं होंगी किसी की मां किसी की बहन होंगी, लेकिन यह बद्त्तमीज़ लोग अपने संस्कारों का परिचय दे रहे हैं। इस तरह के लोगों को पकड़कर जेल में डाल देना चाहिए।
Rapido Bike Taxi चालक का Bangalore में ऑटो चालक ने किया उत्पीड़न, बताया दूसरे देश का