Murder Case: Alexa की लोकप्रियता से तो हम सभी वाकिफ हैं, अक्सर घरों में मौजूद एलेक्सा (Alexa) से सभी लोग तरह-तरह के सवाल पूछते हैं, जिसके साथ ही एलेक्सा के साथ मस्ती कर कई लोग अपना मनोरंजन भी करते है। लेकिन क्या आप यह जानते है कि एलेक्सा किसी मर्डर मिस्ट्री की गवाह बन कर उस सुलझा सकती है और दोषी को सजा दिलवा सकती हैं, जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है यूनाइटेड किंगडम (UK) में जहां पुलिस ने एक मर्डर मिस्ट्री को एलेक्सा की मदद से ही सुलझाया।
एलेक्सा ने खोला मर्डर मिस्ट्री का राज-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UK(United Kingdom) के वेल्स में 36 साल के डेनियल व्हाइट नामक पुरूष ने अपनी पत्नी एंगी व्हाइट की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद डेनियल व्हाइट ने इसकी जानकारी खुद पुलिस को फोन करके दी। लेकिन पुलिस के पास ऐसा कोई सबूत नहीं था जिससे वह साबित कर सकें, कि हत्या डेनियल व्हाइट ने की है पुलिस द्वारा की गई लंबी जांच के बाद भी यह मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का नाम नहीं ले रही थी।
इस घटनी स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी का ध्यान बेडरूम में रखे एलेक्सा पर गया। जिसके बाद उन्होंने अनुमान लगया कि शायद एलेक्सा से कुछ पता चल सकें कि आखिर वहां हुआ क्या था? अपने इस अनुमान की जांच करने के लिए जब अधिकारियों ने एलेक्सा की जांच की तब उन्होंने पाया कि दंपत्ति के बीच हुई सभी बातें एलेक्सा ने रिकॉर्ड कर ली हैं, जिसे कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जा सकता है।
London: एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर किया हंगामा, जानें क्या है मांगे
पुलिस ने क्या बताया-
पुलिस के अनुसार आधी रात के करीब 3 बजकर 3 मिनट पर एंगी व्हाइट ने एलेक्सा को कमांड थी, जिसके बाद लगभग 3 बजकर 16 मिनट पर एंगी के पति यानी आरोपी डेनियल की आवाज सुनाई एलेक्सा को सुनाई देती हैं, डेनियल एलेक्सा को रुकने की कमांड देता है। लेकिन इस कमांड से पहले एलेक्सा में एंगी के दम घुटने और सिसकने की आवाज रिकॉर्ड हो जाती है, करीब 3 बजकर 19 मिनट पर डेनियल एलेक्सा के टीवी ऑफ करने के लिए कहता है। एलेक्सा की इस रिकॉर्ड के मुताबिक एंगी की हत्या 3 बजकर 3 मिनट से लेकर 3 बजकर 13 मिनट के बीच में हुई है।
दुनिया के इस देश ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को किया फ्री, कहीं भी करें मुफ्त में सफर