Soyevr किरण शर्मा
कोई भी व्यक्ति जब किसी वाहन को खरीदने के लिए जाता है तो उसके मन में हजारों तरह के सवाल होते हैं। जिनमें से उसके फीचर्स और मॉडल के अलावा सबसे जरूरी सवाल होता है उस कार का रंग जोकि मुख्य भूमिका निभाता है। लोग अपने पसंदीदा रंग की कार खरीदना पसंद करते हैं और कभी-कभी मनचाहा रंग नहीं मिलने पर वह कार खरीदते ही नहीं हैं। इसलिए कार का रंग बेहद महत्व रखता है। इसके अलावा क्या कभी आपने सोचा है, कि क्या किसी कार के रंग से आपकी बौद्धिक क्षमता को मापा जा सकता है? आपने शायद ऐसा पहली बार सुना होगा लेकिन
यह सच है। एक स्टडी के अनुसार
यह पता लगाया गया है, कि कार का रंग उसके मालिक या चालक की बौद्धिक क्षमता के बारे बखूबी बता सकता है। स्टडी में पाया गया है, कि कुछ विशेष रंग की कार मालिकों का IQ लेवल बेहद तेज होता है।
रंगों के बारे में कहा जाता है, कि हर रंग कुछ कहता है। इसी प्रकार विभिन्न तरह की कारों का रंग भी आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। कोई भी व्यक्ति जब कार खरीदने का विचार बनाता है तो उसके रंगों को खुद तय करने के साथ-साथ अपने मित्रों और परिवार वालों को भी दिखाता है। जिसके बाद वह डील फाइनल करता है। आपने सड़कों पर विभिन्न तरह के रंगों की कारें देखी होंगी जोकि सब लोगों की अपनी पसंद के रंग के अनुसार है।
मारुति सुजुकी ने नए कलर ऑप्शन के साथ लान्च की अपनी नई कार, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
शोध के अनुसार:
UK की स्क्रैप कार कंपैरिजन द्वारा कार को लेकर एक अध्ययन कराया गया था। जिसके अनुसार यह पता लगाया गया, कि आप कितने स्मार्ट (बुद्धिमान) है। इस स्टडी में अलग-अलग रंग के कार मालिकों का IQ (Intelligence Quotient) का टेस्ट किया गया था। जिसमें सफेद रंग की कार चुनने वाले लोगों का IQ लेवल सबसे ज्यादा यानी औसतन
95.71 प्रतिशत था। ग्रे रंग का 94.97 और लाल रंग का 94.88 पाया गया था। इसके अलावा हरे रंग के कार मालिकों का IQ लेवल सबसे कम पाया गया जोकि 88.43 तक ही रहा था।