करोड़ों लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने Pan और Aadhaar Card लिंक करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है, पहले सरकार ने Pan और Aadhaar को लिंक करने के लिए डेडलाइन मार्च 2023 रखी थी। लेकिन अब सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है, हालांकि अभी भी आपको इसके लिए हजार रुपए का भुगतान करना होगा।आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन से आधार और पैन को लिंक कर सकते हैं-
Pan और Aadhaar आज के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है, आपको ज्यादातर सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। दूसरी ओर हर तरह की फाइनेंसियल और बैंक के काम के लिए आपको Pan Card की जरूरत होती है। इसी वजह से सरकार ने इन दोनों कार्डो को आपस में लिंक करना जरूरी कर दिया है, जिसके लिए आपको हजार रुपए भी देने होंगे।
करोड़ों लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है, पहले यह डेडलाइन मार्च 2023 तक की थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर जून 2023 कर दिया गया है।
1. आप सबसे पहले अपने मोबाइल में www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। इसके बाद आपको होम पर जाना होगा, जिसके बाद आप लिंक सेक्शन में जाएं और लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें।
2. इसके बाद आपको अपना पैन नंबर,आधार नंबर और आधार कार्ड में जो नाम है वो दर्ज करना होगा, इसके बाद आपको एक बॉक्स नजर आएगा जिस पर लिखा होगा कि मैं UIDAI के साथ अपने आधार विवरण को मान्य करने के लिए सहमति देता हूं, उस पर आपको क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड आएगा, उसे Enter करने के बाद आप लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें।
गौर फरमाएं- पुराना Ac बेचकर मिल जाएगी अच्छी खासी कीमत, आज ही जाने ये तरीका
4. इसके बाद अगर आपका आधार और पैन कार्ड डिटेल मैच हो जाता है, तो आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा। अगर मैच नहीं करता तो आपके स्क्रीन पर एक Error का मैसेज आएगा। आप को दी गई जानकारी दोबारा देने के लिए और उसमें सुधार करने के लिए कहा जाएगा।
6. अगले स्टेप में आपको continue to pay through E-pay पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके पास एक OTP आएगा। OTP वेरीफाई करने के बाद आपको ई-पे टेक्स्ट पेज पर भेज दिया जाएगा।
यहां भी गौर फरमाएं- भारत में 6G के लिए तैयारियां शुरू, होगी 100 गुना ज्यादा स्पीड
7. इनकम टैक्स फाइल पर प्रोसीड करें, जिसके बाद आपको 2023-24 के हिसाब से अपनी उम्र दर्ज करनी होगी और पेमेंट टाइप को सेलेक्ट करना होगा।