भारत के उत्तर पश्चिम में मार्च महीने में बारिश का दौर जारी रहा बुधवार से लगातार बारिश उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में हो रही। गुरुवार को Delhi NCR के आसपास के इलाकों में बारिश देखने को मिली, आखिर ऐसी बिन मौसम बरसात क्यों हो रही है मार्च के महीने में आखिर उत्तर भारत में इतनी बारिश क्यों हो रही है, MDI के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में इस महीने अब तक दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड में 29 मार्च तक सामान्य बारिश दर्ज की गई जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इस महीने बारिश में कमी दर्ज की गई है।
2 हफ्ते पहले शुरू-
बारिश का दौर उत्तर पश्चिम भारत में लगभग 2 हफ्ते पहले शुरू हुआ था और अभी तक जारी है। IMD के मुताबिक पिछले 2 हफ्तों से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखी गई। फरवरी में बारिश की कमी के बाद इस महीने बारिश हुई है, फरवरी में उत्तर पश्चिम भारत में 76% कम बारिश दर्ज की गई थी। फरवरी में दिल्ली में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई, जबकि इस महीने अब तक सफदरगंज मौसम केंद्र में 75 प्रतिशत से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
आखिर क्यों हो रही है मार्च में बारिश-
इसका संबंध पश्चिमी विक्षोभ से है, यह भूमध्य सागरीय क्षेत्र से आने वाले तूफान हैं जो उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का कारण बन रहे हैं। फरवरी के विपरीत इस महीने पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश भारत को प्रभावित कर रहे हैं। वर्षा में मौजूदा दौर पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही सामने आया है, IMD के मुताबिक इस महीने अब तक चार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर चुके हैं।
गौर फरमाएं- अमित शाह ने बताया कब तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर का काम
तापमान में गिरावट-
मार्च के महीने में हुई बारिश तापमान में गिरावट लेकर आई है, उदाहरण के लिए दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 मार्च को 25.3 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर पर गिर गया था। पिछले साल जब दिल्ली में मार्च में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी तो राष्ट्रीय राजधानी में 20 मार्च के बाद अधिकतम तापमान 38 और 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल मार्च में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। IMD ने बुधवार को जारी पूर्वानुमान में कहा था, कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव आने की उम्मीद नहीं है, लेकिन अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
यहां भी गौर फरमाएं- Nitin Gadkari ने Mumbai-Goa Highway की अपडेटेड के साथ, Morbe-karanjade रोड बनाने की घोषणा
पूर्वानुमान जारी-
भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार बुधवार को 30 मार्च से 1 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश के नए दौर का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 30 मार्च से 1 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और पूर्व राजस्थान में छिटपुट बारिश और गरज के साथ थोड़ी बारिश पड़ने की संभावना है, जबकि 30 और 31 मार्च को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।