MG मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार (EV) – MG Comet को लॉन्च करेगा। लेकिन लॉन्च से पहले MG Motor के द्वारा आगमी MG Comet की पहली तस्वीर को साझा किया है, जिसमें EV मल्टी-फंक्शन और अनोखे डिजाइन वाले स्टीयरिंग व्हील को देखा जा सकता है। इसमें फ्यूचरिस्टिक पॉड कंट्रोल है जो EV को मॉर्डन लुक देता है। MG Comet का इंटीरियर और इसका बीस्पोक डिजाइन इस सेगमेंट में कंपनी द्वारा अपनाए गए अनुभवी दृष्टिकोण को दिखाता है। अपनी स्मार्ट कनेक्टिविटी औरफ्यूचरिस्टिक तकनीक और स्टाइलिश एक्सटीरियर के साथ आने वाले EV के इस मॉडल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
MG’s latest Comet EV got all the tech bells and whistles you need to flex on the road. 💪🏼🚗 The tech-savvy squad out there, get ready for some dope tech upgrades coming your way. 🤖#CometEV #ComingSoon #UrbanMobility #TechVibe pic.twitter.com/1Y3193auYe
— Morris Garages India (@MGMotorIn) April 7, 2023
यह भी पढ़ें: Toyota Innova HyCross की टॉप वैरियंट अब नहीं दिखेगी भारत की सड़कों पर, जानिए क्यों लगी बिक्री पर रोक
इस ब्रिटिश हवाई जहाज पर है Comet का नाम-
MG Comet के इंटीरियर का पहला लुक अपने इंस्टाग्राम पेज @mgmotorin ने अपने आधिकारिक पेज के द्वारा के सोशल मीडिया पर साझा किया है। EV के पहले लुक को साझा करते हुए MG Motor ने लिखा कि MG के न्यू Comet EV में वे सभी सुख-सुविधा हैं जो आपको सड़क पर चलने के लिए चाहिए। MG Motor ने अपने इस आगमी मॉडल का नाम साल 1934 के प्रसिद्ध ब्रिटिश हवाई जहाज Comet पर रखा है, जिसने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैकरॉबर्टसन एयर रेस में भाग लिया था।
इसके साथ ही आपको बता दें कि MG Hector द्वितीय विश्व युद्ध के लड़ाकू ब्रिटिश बाइप्लेन से प्रेरित है जिसे 1930 के दशक में बनाया गया था। इसके साथ ही आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Gloster EV का नाम प्रोटोटाइप जेट-इंजन (Prototype Jet-Engine) हवाई जहाज के नाम पर रखा गया हैं, जिसने साल 1941 में पहली बार उड़ान भरी थी।
दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण, भारी ईंधन खर्चे और पार्किंग स्थानों की कमी के बीच MG Comet एक अच्छे ऑप्शन के साथ उभरेगी।
The Gen Z would absolutely love this cool camouflage and graffiti designs on the MG’s upcoming EV Comet.
What do you think?@MGMotorIn pic.twitter.com/YUPnzRwdrq
— Tech Singh (@mrtechsingh) April 3, 2023
यह भी पढ़ें: Sunroof Cars: सनरूफ वाली कार के शौकीन है तो जानिए फायदों के अलावा क्या होते हैं नुकसान