किरण शर्मा
भारतीय बाजारों में OnePlus कंपनी के द्वारा बेहतरीन लुक वाला टीवी लांच किया गया है। OnePlus TV 40 Y1S लेटेस्ट टीवी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर भी उपलब्ध है। इस टीवी की यह खासियत है, कि यह बड़ी स्क्रीन
का टीवी कम कीमत पर मिल रहा है। इस 40-Inch स्क्रीन साइज वाले टीवी में HD रेजोल्यूशन दिया जाता है। इसके अलावा इसमें
20W आउटपुट वाला स्टीरियो स्पीकर Dolby Audio और Android 11 OS मिलता है।
क्या है खासियत-
जैसा, कि टीवी के नाम में ही OnePlus TV 40 Y1S से स्पष्ट किया गया है, कि इसमें 40 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी HDR 10, HDR10+ और HLG सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 1920×1080 Pixel के साथ Full HD रेजोल्यूशन स्क्रीन दी गई है। इसकी डिस्प्ले क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करने के लिए Gamma Engine दिया गया है।
यह भी पढ़ें- जानिए कैसे सिगरेट छुड़ाने में मदद करेगा ये AI ऐप
टीवी में 8GB का इंटरनल स्टोरेज और 1GB रैम मिलता है।
इसके अलावा इसकी क्वाडकोर में MediaTek MT9216 प्रोसेसर लगाया गया है। यह टीवी Android TV11 सॉफ्टवेयर पर काम करता है और इसमें OxygenPlay 2.0 का सपोर्ट मिलता है। आप इस 40 इंच की स्मार्टटीवी पर Netflix, Google Assistant, Prime Video को एक्सेस कर सकते हैं।
क्या है कीमत-
OnePlus का यह नया TV 21,999 रुपए में मिल रहा है। इस
टीवी को आप Amazon, Flipkart, और दूसरे ऑनलाइन साइट या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते है। ICICI Bank Card के द्वारा टीवी पर 1500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस शानदार टीवी को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Google TV पर फ्री में देख सकते हैं 800 से ज्यादा चैनल, करना होगा बस ये काम